Advertisement
Market Outlook: महंगाई के आंकड़ों, फेडरल रिजर्व के ब्याज दर पर निर्णय से तय होगी शेयर बाजार की चालFPI की बिकवाली जारी, 2026 में अब तक शेयर बाजार से ₹2.87 लाख करोड़ निकाले100% एथेनॉल फ्यूल को कानूनी मंजूरी, ₹22 लाख करोड़ का आयात बिल कम करने की ओर बड़ा कदमटॉप-10 कंपनियों में से 8 का मार्केट कैप ₹1.90 लाख करोड़ बढ़ा, ICICI बैंक सबसे आगे₹5 लाख करोड़ वैल्यूएशन वाले NSE IPO को मिली रफ्तार, अगले हफ्ते फाइल हो सकता है DRHPईरान के इनकार के बावजूद ट्रंप बोले- आज होगा अमेरिका-ईरान समझौता, सबके लिए खुल जाएगा होर्मुजरूसी तेल पर भारत का भरोसा कायम, मई में आयात 21% बढ़ाG7 Summit में भारत-अमेरिका संबंधों पर नजर, PM मोदी और ट्रंप करेंगे द्विपक्षीय वार्ताAI निवेश थीम की रफ्तार पड़ी धीमी, GEM फंड्स से 10 अरब डॉलर निकले; भारत पर बढ़ा दबावलेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ होंगे भारत के नए सेना प्रमुख, जनरल उपेंद्र द्विवेदी की लेंगे जगह
अन्य समाचार बेटी के अपहरण के आरोपी पिता ने मामले सुलझाने की पेशकश की
'

बेटी के अपहरण के आरोपी पिता ने मामले सुलझाने की पेशकश की

PTI

- September,06 2012 9:33 PM IST

तीन साल की अपनी बेटी के अपहरण के आरोपी केरल के एक व्यक्ति ने आज बंबई उच्च न्यायालय से कहा कि वह बार डांसर के साथ इस मामले को सुलझाने और उससे शादी करने को इच्छुक है जिसके साथ उसके सह जीवन से यह बच्ची पैदा हुई थी।

न्यायमूर्ति ए एम खानविलकर और न्यायमूर्ति आर वाई गन्नू की खंडपीठ रेखा :नाम परिवर्तित: की बंदी प्रत्यक्षीकरण याचिका पर सुनवाई कर रही है। रेखा ने आरोप लगाया है कि उसकी बेटी का उसके पिता ने अपहरण कर लिया जिसके साथ उसका सह जीवन संबंध था।

याचिका में कहा गया है कि रेखा संतोष :नाम परिवर्तित: के साथ कई साल तक सह जीवन संबंध में रही और तीन साल पहले एक लड़की पैदा हुई । उसने आरोप लगाया कि संतोष ने शादी करने से इनकार कर दिया जिसके बाद दोनों अलग हो गए और वह बच्ची को लेकर अपनी मां के यहां रहने चली गयी।

पिछले साल जब रेखा अपनी बेटी को अपनी मां के पास छोड़कर नौकरी के लिए दुबई चली गयी तब संतोष बच्ची को कथित रूप से केरल ले गया। जब वह नहीं लौटा तब रेखा मुम्बई वापस आ गयी और उसने ट्रांबे थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस के उन्हें :संतोष और बच्ची: पता लगाने में विफल रहने पर वह उच्च न्यायालय पहुंची। अदालत के निर्देश पर संतोष बच्ची के साथ अदालत में पेश हुआ।

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement