दूरसंचार ऑपरेटर यूनिनॉर की प्रमुख शेयरधारक टेलीनॉर ने कंपनी पर बकाया समस्त 9,809 करोड़ रुपये का रिण चुका दिया है। कंपनी के रिणदाताआंे ने रिण पर और विस्तार देने से इनकार कर दिया था।
दूरसंचार उपक्रम मंे नॉर्वे की कंपनी टेलीनॉर की 67.25 फीसद हिस्सेदारी है। जबकि शेष हिस्सेदारी भारत की रीयल्टी क्षेत्र की कंपनी यूनिटेक और उसकी सहायक इकाइयांे के पास है।
यूनिनॉर ने एक बयान मंे कहा, उसकी एक शेयरधारक ने कंपनी को धन देने से इंकार किया और साथ ही उसने बहुलांश शेयरधारक को भी ऐसा करने से रोका।
कंपनी ने राइट इश्यू के जरिये धन जुटाने की भी अनुमति मांगी थी, लेकिन विदेशी निवेश संवद्र्धन बोर्ड ने इसकी अनुमति अभी तक नहीं दी।
इस साल फरवरी मंे उच्चतम न्यायालय ने 2जी मोबाइल सेवाआंे के 122 लाइसेंस रद्द कर दिए थे। इनमंे यूनिनॉर के 22 लाइसेंस रद्द हुये हैं।
टेलीनॉर यूनिटेक के साथ अपना संयुक्त उद्यम खत्म करना चाहती है। उसका इरादा अपने कारोबार को नई कंपनी मंे ले जाने का है।