Advertisement
Market Outlook: महंगाई के आंकड़ों, फेडरल रिजर्व के ब्याज दर पर निर्णय से तय होगी शेयर बाजार की चालFPI की बिकवाली जारी, 2026 में अब तक शेयर बाजार से ₹2.87 लाख करोड़ निकाले100% एथेनॉल फ्यूल को कानूनी मंजूरी, ₹22 लाख करोड़ का आयात बिल कम करने की ओर बड़ा कदमटॉप-10 कंपनियों में से 8 का मार्केट कैप ₹1.90 लाख करोड़ बढ़ा, ICICI बैंक सबसे आगे₹5 लाख करोड़ वैल्यूएशन वाले NSE IPO को मिली रफ्तार, अगले हफ्ते फाइल हो सकता है DRHPईरान के इनकार के बावजूद ट्रंप बोले- आज होगा अमेरिका-ईरान समझौता, सबके लिए खुल जाएगा होर्मुजरूसी तेल पर भारत का भरोसा कायम, मई में आयात 21% बढ़ाG7 Summit में भारत-अमेरिका संबंधों पर नजर, PM मोदी और ट्रंप करेंगे द्विपक्षीय वार्ताAI निवेश थीम की रफ्तार पड़ी धीमी, GEM फंड्स से 10 अरब डॉलर निकले; भारत पर बढ़ा दबावलेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ होंगे भारत के नए सेना प्रमुख, जनरल उपेंद्र द्विवेदी की लेंगे जगह
अन्य समाचार प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह कोकराझार रवाना
'

प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह कोकराझार रवाना

PTI

- July,29 2012 4:34 AM IST

प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह भारतीय वायु सेना के एक हेलीकाप्टर से असम के हिंसाग्रह जिले कोकराझार रवाना हो गए। इससे पहले वह जिस हेलिकॉप्टर से प्रभावित जिला में जा रहे थे उसे तकनीकी कारणों से गुवाहाटी लौटना पड़ा था।

प्रधानमंत्री दोपहर 12 बजकर 35 मिनट पर लोकप्रियो गोपीनाथ अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे से रवाना हुए। उनके साथ असम के राज्यपान जे बी पटनायक, प्रदेश के मुख्यमंत्री तरूण गोगोई, कांग्रेस महासचिव दिग्विजय सिंह, असम प्रदेश कांग्रेस समिति के अध्यक्ष भुबनेश्वर कालिता और राज्य के कई सरकारी अधिकारी भी गए।

इससे पहले, लोकप्रिय बोरदोली अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से उड़ान भरने के 15 मिनट बाद ही प्रधानमंत्री का हेलिकॉप्टर लौट आया । शुरूआती खबरों में बताया गया था कि प्रधानमंत्री का हेलिकॉप्टर और उनके साथ गए दो अन्य हेलिकॉप्टर खराब मौसम के कारण गुवाहाटी हवाई अड्डे वापस आ गए , लेकिन हवाईअड्डा प्रशासन सूत्रों ने बाद में बताया कि तकनीकी समस्या के कारण इसे लौटना पड़ा।

प्रधानमंत्री का बीटीएडी अधिकारियों के साथ स्थिति की समीक्षा करने और दो राहत शिविरों में जाने का कार्यक्रम है। इससे पहले सिंह नयी दिल्ली से एक विशेष विमान से यहां पहुंचे।

भाषा

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement