Business Standard
Advertisement
हर महीने ₹2 लाख करोड़ से ज्यादा खर्च! क्रेडिट कार्ड बना लोगों की पहली पसंद, जानें किस बैंक का दबदबारक्षाबंधन पर टाटा म्युचुअल फंड का खास संदेश, गिफ्ट से आगे बढ़कर SIP से संवारें बहन के सपनेविदेशी निवेशकों की भारत में वापसी, अगस्त में ₹27,186 करोड़ लगाए, 23 महीने का रिकॉर्ड टूटाSPARSH पोर्टल पर एक क्लिक में मिलेगी पेंशन की पूरी जानकारी; जानें PPO, पेंशन पेमेंट और महंगाई राहत चेक करने का आसान तरीकाकल्याण-जॉयलुक्कास को गहने सप्लाई करती है दीपा ज्वेलर्स, अगले हफ्ते खुलेगा IPO, ₹14868 से कर सकेंगे निवेशमिडकैप का जलवा, फिर भी ये 3 बैंक शेयर शिखर से 50-95% तक नीचे; अब आएगी तेजी? चेक करें चार्टविदेश में रहकर भारत में कैसे मैनेज करें अपना पैसा? जानें NRE, NRO और FCNR अकाउंट के फायदेसरकारी खजाने के लिए अच्छी खबर, 8 साल बाद विनिवेश का लक्ष्य हो सकता है पूराअमेरिका से आई खबर! धड़ाम से गिरा HDFC बैंक का शेयर; निवेशकों के ₹25000 करोड़ स्वाहाऑगमोंट एंटरप्राइजेज आईपीओ: 111 गुना सब्सक्रिप्शन के बाद आज अलॉटमेंट, जानें शेयर मिला या नहीं और ₹315 GMP से कितना फायदा!
अन्य समाचार उत्तर भारत में तापमान में बढ़ोतरी
'

उत्तर भारत में तापमान में बढ़ोतरी

PTI

- July,21 2012 7:24 PM IST

पूरे उत्तर भारत में आज तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई जबकि उत्तरप्रदेश जैसे कुछ राज्यों में जगह...जगह बारिश भी हुई ।

राजधानी दिल्ली में अधिकतम तापमान 40 . 5 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से सात डिग्री ज्यादा है और न्यूनतम तापमान 32 . 2 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से छह डिग्री ज्यादा है । नगर में आर्द्रता 33 से 64 फीसदी रही ।

मौसम विग्यान विभाग ने कल कुछ इलाकों में वर्षा और अंधड़ की संभावना जताई है ।

उत्तरप्रदेश में मॉनसून के सक्रिय होने चलते कुछ इलाकों में आज बारिश और आंधी...तूफान आया ।

मौसम विग्यान विभाग ने कहा कि पट्टी, अमेठी, प्रतापगढ़, बाबेरू, जौनपुर, एल्गिनब्रिज, हांडिया, कुंडा, राजघाट और मेजा में बारिश हुई ।

इसने अनुमान जताया कि पूर्वी क्षेत्र में कई जगहों पर और पश्चिमी क्षेत्र में दो जगहों पर अगले 24 घंटे में बारिश या गरज के साथ छींटे पड सकते हैं ।

मौसम विग्यान विभाग ने चेतावनी दी कि अगले 24 घंटे में पूर्वी क्षेत्र में एक या दो जगहों पर भारी बारिश की संभावना है ।

बहरहाल राजस्थान में मॉनसून सक्रिय है और वहां 37 फीसदी तक बारिश कम हुई है ।

मौसम विग्यान विभाग के मुताबिक राज्य में एक जून से 19 जुलाई के बीच सामान्यत: 135 मिमी बारिश होती है लेकिन इस वर्ष कुल बारिश सामान्य से 37 फीसदी कम है ।

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement