Advertisement
Market Outlook: महंगाई के आंकड़ों, फेडरल रिजर्व के ब्याज दर पर निर्णय से तय होगी शेयर बाजार की चालFPI की बिकवाली जारी, 2026 में अब तक शेयर बाजार से ₹2.87 लाख करोड़ निकाले100% एथेनॉल फ्यूल को कानूनी मंजूरी, ₹22 लाख करोड़ का आयात बिल कम करने की ओर बड़ा कदमटॉप-10 कंपनियों में से 8 का मार्केट कैप ₹1.90 लाख करोड़ बढ़ा, ICICI बैंक सबसे आगे₹5 लाख करोड़ वैल्यूएशन वाले NSE IPO को मिली रफ्तार, अगले हफ्ते फाइल हो सकता है DRHPईरान के इनकार के बावजूद ट्रंप बोले- आज होगा अमेरिका-ईरान समझौता, सबके लिए खुल जाएगा होर्मुजरूसी तेल पर भारत का भरोसा कायम, मई में आयात 21% बढ़ाG7 Summit में भारत-अमेरिका संबंधों पर नजर, PM मोदी और ट्रंप करेंगे द्विपक्षीय वार्ताAI निवेश थीम की रफ्तार पड़ी धीमी, GEM फंड्स से 10 अरब डॉलर निकले; भारत पर बढ़ा दबावलेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ होंगे भारत के नए सेना प्रमुख, जनरल उपेंद्र द्विवेदी की लेंगे जगह
अन्य समाचार कानूनी बिरादरी के विरोध के चलते श्रीलंका में अदालतें ठप्प
'

कानूनी बिरादरी के विरोध के चलते श्रीलंका में अदालतें ठप्प

PTI

- July,21 2012 6:55 PM IST

श्रीलंका के एक मंत्री के कथित रूप से मजिस्ट्रेट को धमकी देने से नाराज कानूरी बिरादरी के विरोध के चलते आज अदालतों का कामकाज ठप्प रहा।

वकील और न्यायाधीश अदालत नहीं आए । उन्होंने वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री रिशत बाथीयुथीन द्वारा कथित रूप से मन्नार के एक मजिस्ट्रेट को फोन पर धमकी देने के विरोध में ऐसा किया।

उल्लेखनीय है कि बाथीयुथीन के समर्थकों ने बुधवार को मन्नार की इस अदालत को घेर लिया था और अदालत परिसर पर मलबा फेंका जिससे भवन को नुकसान पहुंचा। पुलिस ने भीड़ को तितर बितर करने के लिए आसूं गैस के गोले छोड़े।

बार एसोसिएशन ऑफ श्रीलंका के प्रमुख और विपक्षी सांसद विजयदास राजपक्षे ने कहा, हमारे 11000 सदस्यों ने आज विरोध शुरू करने का फैसला किया। हमने पुलिस से दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है।

पुलिस प्रवक्ता अधीक्षक अजीत रोहना ने कहा कि मन्नार की अदालत पर उपद्रव करने को लेकर कम से कम 14 लोग गिरफ्तार किए गए है।

बाथीयुथीन पर आरोप है कि उन्होंने पिछले आदेश में ढ़ील देने के लिए न्यायाधीश को धमकाया था।

भाषा

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement