Advertisement
टॉप-10 कंपनियों में से 8 का मार्केट कैप ₹1.90 लाख करोड़ बढ़ा, ICICI बैंक सबसे आगे₹5 लाख करोड़ वैल्यूएशन वाले NSE IPO को मिली रफ्तार, अगले हफ्ते फाइल हो सकता है DRHPईरान के इनकार के बावजूद ट्रंप बोले- आज होगा अमेरिका-ईरान समझौता, सबके लिए खुल जाएगा होर्मुजरूसी तेल पर भारत का भरोसा कायम, मई में आयात 21% बढ़ाG7 Summit में भारत-अमेरिका संबंधों पर नजर, PM मोदी और ट्रंप करेंगे द्विपक्षीय वार्ताAI निवेश थीम की रफ्तार पड़ी धीमी, GEM फंड्स से 10 अरब डॉलर निकले; भारत पर बढ़ा दबावलेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ होंगे भारत के नए सेना प्रमुख, जनरल उपेंद्र द्विवेदी की लेंगे जगहiPhone पार्ट्स बनाने वाली Tata Electronics पर प्रदूषण के आरोप, होसुर प्लांट बंद करने की चेतावनीNEET-UG 2026 में बड़ा बदलाव, परीक्षा समय बढ़ा और रफ वर्क पेज में सुधारएयर इंडिया AI-171 हादसे की अंतिम रिपोर्ट जांच पूरी होने के बाद जारी होगी: AAIB
अन्य समाचार पंकज, आदित्य 6 रेड विश्व स्नूकर में हारे
'

पंकज, आदित्य 6 रेड विश्व स्नूकर में हारे

PTI

- July,17 2012 6:56 AM IST

भारत के पंकज आडवाणी को आज यहां इंग्लैंड के एंड्रयू हिगिनसन के हाथों 2 . 5 से शिकस्त का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बावजूद वह सैंगसोम 6 रेड विश्व स्नूकर के नाकआउट चरण में जगह बनाने की दौड़ में बन हुए हैं।

गैरवरीय आडवाणी के तीन मैचों में दो जीत और एक हार से तीन अंक हैं जो हिगिनसन के बराबर हैं।

इससे पहले आडवाणी ने छह खिलाडि़यों की राउंड रोबिन लीग में थेपचेया उन नूह को 5 . 4 से हराया था जबकि कल आस्ट्रेलिया के बेन नुनान को 5 . 4 से शिकस्त दी थी।

आडवाणी को अपने अंतिम दो लीग मैचों में कल छठे वरीय इंग्लैंड के शान मर्फी और इंग्लैंड के ही पूर्व विश्व चैम्पियन 54 वर्षीय स्टीव डेविस से भिड़ना है।

ग्रुप सी में एक अन्य टेबल में भारत के नंबर एक स्नूकर खिलाड़ी आदित्य मेहता को भी राउंड रोबिन लीग में पहली हार का सामना करना पड़ा। उन्हें तीसरे वरीय वेल्स के मार्क जे विलियम्स ने 5 . 4 से हराया।

तीन मैचों में दो जीत और एक हार के साथ दो अंक जुटाकर मेहता भी नाक आउट मंे जगह बनाने की दौड़ में बने हुए हैं।

मेहता कल आयरलैंड के केन डोहर्टी और इंग्लैंड के पीटर एबडन से भिड़ेंगे।

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement