वैश्विक बाजारों में तेजी के रुख के बीच हाजिर बाजार में मिश्रित धातु विनिर्माताओं की ओर से लिवाली बढ़ने से निकेल का वायदा भाव 1.60 रुपये चढ़कर 942.70 रुपये प्रति किलो पर पहुंच गया।
मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में अगस्त डिलीवरी के लिए निकेल का भाव 1.60 रुपये या 0.17 प्रतिशत मजबूत होकर 942.70 रुपये प्रति किलो पर पहुंच गया और इसमें 164 लाट में कारोबार हुआ।
इसी तरह, जुलाई डिलीवरी के लिए निकेल का भाव 1.50 रुपये या 0.16 प्रतिशत चढ़कर 935.60 रुपये प्रति किलो पर पहुंच गया और इसमंे 3,260 लाट मंे कारोबार हुआ।