Business Standard
Advertisement
ब्रिक्स से पहले नरमी के संकेत? चीन ने माना भारत के साथ रिश्ते दोनों देशों के लिए फायदेमंदश्रीराम म्युचुअल फंड का गोल्ड ETF फंड ऑफ फंड्स हुआ लॉन्च, ₹500 से निवेश का मौकाFCNR(B): बैंकों के पास बढ़ी नकदी, क्या तेजी से बंटेगा कर्ज? SBI चेयरमैन ने दिया जवाबरुपये की गिरावट पर लगेगा ब्रेक या पहुंचेगा 96 के पार? क्रूड क्यों बना सबसे बड़ा खतराग्लोबल बनेगा ‘आधार’: UIDAI की नई योजना का CEO सौरव विजय ने किया ऐलान₹50,000 की सैलरी में घर और कार दोनों कैसे खरीदें? एक्सपर्ट ने बताया पूरा फाइनेंशियल प्लानस्पेस सेक्टर में भारत-फ्रांस का बड़ा कदम, प्राइवेट कंपनियों के साथ स्पेस डील हुई पक्कीमहाराष्ट्र को मिलेंगी 2 नई फिल्म सिटी, रामटेक और नाशिक में तैयार होंगे हाईटेक शूटिंग केंद्रमहाराष्ट्र की नई केमिकल पॉलिसी: 5,000 एकड़ का मेगा प्रोजेक्ट, खुलेंगे रोजगार के नए द्वारIPO में लगाया है पैसा? आज पता चलेगा शेयर मिला या नहीं, Pranav Constructions का अलॉटमेंट ऐसे करें ऑनलाइन चेक
अन्य समाचार अगस्त के पहले हफ्ते से शुरू हो सकता है संसद का मानसून सत्र
'

अगस्त के पहले हफ्ते से शुरू हो सकता है संसद का मानसून सत्र

PTI

- July,16 2012 6:15 AM IST

संसद का मानसून सत्र अगस्त के पहले सप्ताह से शुरू होने की संभावना है ।

हालांकि सत्र के शुरू होने की तिथि के बारे में अभी कोई फैसला नहीं किया गया है लेकिन ऐसी संभावना है कि यह सत्र सात अगस्त से शुरू हो सकता है । उसी दिन उपराष्ट्रपति पद के चुनाव के लिए मतदान होना है ।

संसद के सूत्रों ने कहा कि उपराष्ट्रपति पद के चुनाव के दिन सत्र शुरू होने की संभावना से इंकार नहीं किया जा सकता जैसा कि 2007 में हुआ था जब यह चुनाव दस अगस्त को हुआ था ।

चुनाव आयोग ने कल ही उपराष्ट्रपति पद के चुनाव के कार्यक्रमों की घोषणा की है । इस चुनाव में संसद के दोनों सदनों के सदस्य मतदान करते हैं ।

मंत्रिमंडल की संसदीय मामलों की समिति संसद सत्र की तिथियों के बारे में प्रधानमंत्री को अपनी अनुशंसा करती है । सरकार से प्रणव मुखर्जी के हटने के बाद से इस समिति के प्रमुख का पद रिक्त है । अब यह प्रधानमंत्री पर निर्भर करता है कि वह संसद सत्र की तिथि के बारे में निर्णय करने के लिए या तो इस समिति को पुनर्गठित करें या कुछ समय तक खुद इसकी अध्यक्षता करें ।

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement