Advertisement
टॉप-10 कंपनियों में से 8 का मार्केट कैप ₹1.90 लाख करोड़ बढ़ा, ICICI बैंक सबसे आगे₹5 लाख करोड़ वैल्यूएशन वाले NSE IPO को मिली रफ्तार, अगले हफ्ते फाइल हो सकता है DRHPईरान के इनकार के बावजूद ट्रंप बोले- आज होगा अमेरिका-ईरान समझौता, सबके लिए खुल जाएगा होर्मुजरूसी तेल पर भारत का भरोसा कायम, मई में आयात 21% बढ़ाG7 Summit में भारत-अमेरिका संबंधों पर नजर, PM मोदी और ट्रंप करेंगे द्विपक्षीय वार्ताAI निवेश थीम की रफ्तार पड़ी धीमी, GEM फंड्स से 10 अरब डॉलर निकले; भारत पर बढ़ा दबावलेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ होंगे भारत के नए सेना प्रमुख, जनरल उपेंद्र द्विवेदी की लेंगे जगहiPhone पार्ट्स बनाने वाली Tata Electronics पर प्रदूषण के आरोप, होसुर प्लांट बंद करने की चेतावनीNEET-UG 2026 में बड़ा बदलाव, परीक्षा समय बढ़ा और रफ वर्क पेज में सुधारएयर इंडिया AI-171 हादसे की अंतिम रिपोर्ट जांच पूरी होने के बाद जारी होगी: AAIB
अन्य समाचार विकीलीक्स संस्थापक असांजे के प्रत्यर्पण की समयसीमा गुजरी
'

विकीलीक्स संस्थापक असांजे के प्रत्यर्पण की समयसीमा गुजरी

PTI

- July,15 2012 4:14 AM IST

यौन उत्पीडन के आरोप झेल रहे विकीलीक्स के संस्थापक जूलियन असांजे को प्रत्यर्पित करके स्वीडन भेजे जाने की समयसीमा गुजर गई है लेकिन इक्वाडोर में राजनीतिक शरण मांगने वाले असांजे के प्रत्यर्पण को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं है।

माना जा रहा है कि 40 वर्षीय असांजे यहां इक्वाडोर के दूतावास में मौजूद हैं। उन्हेंाने 19 जून को यहां राजनीतिक शरण मांगी थी। उनके लिए आत्मसमर्पण करने की समयसीमा सात जुलाई थी।

इक्वाडोर ने कहा है कि वह असांजे के शरण संबंधी आवेदन पर विचार कर रहे हैं।

ब्रिटेन के सुप्रीम कोर्ट ने 14 जून को स्वीडन के लिए प्रत्यर्पण के खिलाफ उनकी याचिका पर फिर से विचार करने के अनुरोध को खारिज कर दिया था।

स्वीडन के अभियोजन विभाग की प्रवक्ता कैरिन रोसैंडर ने इससे पहले पुष्टि की कि असांजे के आत्मसमर्पण के लिए अनुमानित समयसीमा सात जुलाई है।

ब्रिटेन पुलिस ने कहा कि असांजे दूतावास में ठहरकर अपनी जमानत का उल्लंघन कर रहे हैं।

असांजे बलात्कार और यौन उत्पीडन के आरोपों को लेकर स्वीडन भेजे जाने के प्रयासों से बचने का प्रयास कर रहे हैं। उन्हें 2010 में ब्रिटेन में गिरफ्तार किया गया था क्योंकि स्वीडिश अधिकारी उनसे आरोपों के बारे में पूछताछ करना चाहते थे।

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement