Business Standard
Advertisement
सेमीकंडक्टर चिप के लिए दुनिया को मिलेगा भारत का भरोसा, सप्लाई चेन में बड़ी भूमिका की तैयारी: PMसेमीकंडक्टर शेयरों की तेजी थमी तो भारत में बढ़ाएंगे निवेश, क्रिस्टोफर वुड ने जताया 15% रिटर्न की उम्मीदअमेरिका के 100 फीसदी शुल्क के खतरे के बीच भारत का रुख साफ, ऊर्जा सुरक्षा से समझौता नहींबॉम्बे हाउस में फिर शुरू हुआ बोर्डरूम ड्रामा: एन चंद्रशेखरन बने टाटा संस के चेयरमैन, नोएल टाटा ने किया विरोधटाटा इलेक्ट्रॉनिक्स का सेमीकंडक्टर सेक्टर में बड़ा दांव, नेक्सपीरिया समेत 5 से रणनीतिक साझेदारीजिलेट इंडिया से विज्ञापन विवाद में बॉम्बे शेविंग कंपनी ने हटाया नकली कोर्ट वाला ऐडजी एंटरटेनमेंट की नई रणनीति, कंटेंट मजबूत कर डिजिटल कारोबार को मुनाफे की राह पर ले जाने की तैयारीवैश्विक चिप विनिर्माण में उभर रहा भारत, 2030 तक 110 से 120 अरब डॉलर पहुंच सकता है बाजार1996 के बाद पहली बार एक दिन में छह कंपनियों की लिस्टिंग, चार के शेयरों में जबरदस्त उछाल भी दिखाUPI MDR में छूट की मांग लेकर पेट्रोल-डीजल डीलर पहुंचे तेल मंत्रालय, सरकार से की राहत की मांग
अन्य समाचार शहीदों पर बिहार के मंत्री का बयान गुनाह ए अजीम : भाजपा
'

शहीदों पर बिहार के मंत्री का बयान गुनाह ए अजीम : भाजपा

PTI

- August,08 2013 5:13 PM IST

भाजपा प्रवक्ता सैयद शहनवाज हुसैन ने संसद परिसर में पार्टी की ब्रीफिंग में कहा, बिहार सरकार के मंत्री भीम सिंह का बयान अत्यंत निंदनीय है। अगर सैनिक मरने के लिए होते हैं तब क्या ऐसे नेता केवल राज करने के लिए होते हैं। जब लोग बड़बोले हो जाते हैं जब कभी भी और कहीं भी जुबान फिसल जाती है। बिहार के मुख्यमंत्री और मंत्रियों की ऐसी आदत बन गई है।

उन्होंने कहा कि बिहार के चार जवान सरहद पर शहीद हो गये और कोई मंत्री शव को प्राप्त करने नहीं गया और न ही उनके परिवार के सदस्यों से मिला।

हुसैन ने कहा, अगर प्रदेश सरकार दो शब्द अच्छे नहीं बोल सकती तो जख्मों पर नमक छिड़कने का प्रयास तो न करे।

प्रदेश के मंत्री की टिप्पणी पर भाजपा से बयानबाजी नहीं करने के नीतीश कुमार के कथन के बारे में पूछे जाने पर भाजपा प्रवक्ता ने कहा, नीतीश अपनी कमियां सुधारते नहीं है, अपने मंत्रियों पर नियंत्रण नहीं रखते हैं और भाजपा से उम्मीद करते हैं कि वह नीतीश चालीसा का पाठ करे। हम 91 सदस्यों वाले विपक्षी दल हैं और हमें अपनी जिम्मेदारियों के बारे में पता है।

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement