आरपीएफ के सूत्रों ने आज यहां कहा कि राजस्थान के लालगढ़ से रेलगाड़ी के यहां पहुंचने के बाद साफ...सफाई करने वाले ने एस...सात कोच के बाथरूम के नजदीक एक बैग में प्लास्टिक का ड्रम देखा ।
ड्रम को खोलने के बाद एक युवा लड़की का सड़ा...गला शव मिला ।
शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है ।
सूत्रों ने कहा कि रेलवे अधिकारियों ने जांच के आदेश दे दिए हैं और उन यात्रियों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है जो कोच में सवार हुए और बैग छोड़कर चले गए ।