टेक-ऑटो

स्विच मोबिलिटी ने पूरा किया मॉरीशस को भारत का सबसे बड़ा ई-बस निर्यात

यह डिलिवरी सरकार-से-सरकार (जी2जी) वाली व्यवस्था के तहत की गई थी, जिसके तहत स्वच्छ परिवहन को बढ़ावा देने के लिए भारत सरकार ने मॉरीशस को 100 इलेक्ट्रिक बसें दान की गई थीं

Published by
शाइन जेकब   
Last Updated- April 13, 2026 | 11:34 PM IST

इलेक्ट्रिक बसों और हल्के वाणिज्यिक वाहनों की वैश्विक विनिर्माता तथा हिंदुजा ग्रुप की कंपनी स्विच मोबिलिटी ने मॉरीशस सरकार को 100 इलेक्ट्रिक बसों की डिलिवरी पूरी कर ली है। यह भारत का इस तरह का अब तक का सबसे बड़ा सौदा है और भारत तथा मॉरीशस के बीच पर्यावरण अनुकूल सार्वजनिक परिवहन विकसित करने के प्रयासों को आगे बढ़ाने की दिशा में बड़ा कदम है।

यह डिलिवरी सरकार-से-सरकार (जी2जी) वाली व्यवस्था के तहत की गई थी, जिसके तहत स्वच्छ परिवहन को बढ़ावा देने के लिए भारत सरकार ने मॉरीशस को 100 इलेक्ट्रिक बसें दान की गई थीं।

90 बसों का अंतिम लॉट भारत के विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने मॉरीशस के प्रधानमंत्री नवीनचंद्र रामगुलाम को सौंपा। यह सरकार के व्यापक नेतृत्व वाले कार्यक्रम का हिस्सा था, जिसमें दोनों देशों के वरिष्ठ गणमान्य व्यक्तिय मौजूद रहे। बसों की डिलिवरी भारत के कन्वर्जेंस एनर्जी सर्विसेज लिमिटेड (सीईएसएल) द्वारा आयोजित खुली निविदा के जरिये की गई थी। इसका संचालन नेशनल ट्रांसपोर्ट कॉरपोरेशन (एनटीसी) द्वारा किया जाता है, जो मॉरीशस की सरकारी स्वामित्व वाली सार्वजनिक परिवहन परिचालक है।

सुव्यवस्थित सार्वजनिक परिवहन के लिए डिजाइन की गई स्विच ईआईवी12 आधुनिक इंजीनियरिंग को स्मार्ट तकनीक के साथ जोड़ती है, ताकि उच्च विश्वसनीयता, परिचालन दक्षता और यात्रियों को बेहतर आराम प्रमिल सके। 45 यात्रियों तक की बड़ी सीटों वाली इस बस को आरामदायक सुविधा के अनुसार और बेहद बारीकी से निर्मित किया गया है। यह बस प्रदर्शन, सुरक्षा, स्थायित्व और विश्वसनीयता के वैश्विक मानकों को पूरा करती है, जिससे यह आधुनिक शहरी आवागमन के लिए आदर्श बन जाती है।

स्विच मोबिलिटी के मुख्य कार्य अधिकारी गणेश मणि ने कहा, ‘मॉरीशस स्वच्छ तथा और ज्यादा पर्यावरण अनुकूल सार्वजनिक परिवहन प्रणाली बनाने की दिशा में सार्थक कदम उठा रहा है और हमें इस सफर का हिस्सा होने पर गर्व है।’

First Published : April 13, 2026 | 11:31 PM IST