facebookmetapixel
Advertisement
IPO Listing Today: Indo-MIM, Xtranet और Lohia Corp की आज होगी शेयर बाजार में एंट्री; जानें GMP क्या दे रहा है संकेतGold, Silver Price Today: फेड के फैसले के बाद सोना हुआ मज​बूत, चांदी के भाव गिरेबाजार में सब ठीक दिख रहा, लेकिन अंदर से बढ़ रहा खतरा! ब्रोकरेज ने दी डिफेंसिव शेयरों में निवेश की सलाहUS Fed Rate: अमेरिकी फेड का बड़ा फैसला! ब्याज दरें रहीं स्थिर, लेकिन महंगाई को लेकर सख्त रुख बरकरारOpening Bell: सेंसेक्स 100 अंक फिसला, निफ्टी 24,200 के नीचे; रियल्टी शेयरों में 1% की गिरावटRBI अगस्त में ब्याज दर बदलेगा या नहीं? जानें 72 अर्थशास्त्रियों के सर्वे में क्या निकलाअगस्त में किन सेक्टरों में बनेगा पैसा? Realty और Auto पर बुलिश, IT पर ब्रोकरेज ने क्यों किया सावधान?Crude Oil: तेल की कीमतों में फिर गिरावट, राहत की उम्मीद से सस्ता हुआ कच्चा तेलStocks To Watch Today: PNB, BHEL, NBCC समेत इन शेयरों पर रखें नजर, कई कंपनियों ने किए बड़े ऐलानविदेशी निवेशकों की खरीदारी से बाजार में लौटी रौनक, सेंसेक्स 889 अंक उछला, निफ्टी में 265 अंकों की बढ़त

टी20 वर्ल्ड कप से पहले अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में लौट सकते हैं फाफ डुप्लेसी

Advertisement

डुप्लेसी ने कहा कि वह दक्षिण अफ्रीका के सफेद गेंद के कोच रॉब वाल्टर से पिछले कुछ समय से संपर्क में हैं ।

Last Updated- December 06, 2023 | 2:48 PM IST
Faf du Plessis
File Photo: Faf du Plessis

दक्षिण अफ्रीका के पूर्व कप्तान फाफ डु प्लेसी ने संकेत दिया है कि वह अगले साल होने वाले टी20 विश्व कप से पहले अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में वापसी कर सकते हैं । डुप्लेसी ने कहा कि वह दक्षिण अफ्रीका के सफेद गेंद के कोच रॉब वाल्टर से पिछले कुछ समय से संपर्क में हैं ।

उन्होंने आखिरी बार टी20 मैच 2020 में खेला था जबकि दक्षिण अफ्रीका के लिये आखिरी मैच फरवरी 2021 में पाकिस्तान के खिलाफ टेस्ट खेला था ।

उन्होंने अबुधाबी टी10 लीग के प्रसारक से कहा ,‘‘ मुझे लगता है कि अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में लौट सकता हूं । हम पिछले कुछ समय से इस पर बात कर रहे हैं । मैने नये कोच से इस पर बात की है । अगले साल होने वाले टी20 विश्व कप में संतुलन देखना होगा ।’’

डुप्लेसी ने दुनिया भर की टी20 लीग में शानदार प्रदर्शन किया है । उन्होंने इस साल आईपीएल में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर के लिये 14 मैचों में 730 रन बनाये और सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की सूची में दूसरे स्थान पर रहे ।

उन्होंने 2014 और 2016 टी20 विश्व कप में दक्षिण अफ्रीका की कप्तानी की लेकिन सफेद गेंद क्रिकेट से आधिकारिक तौर पर संन्यास नहीं लेने के बावजूद उनका पिछले दो टूर्नामेंटों में चयन नहीं हुआ । वाल्टर ने सोमवार को कहा था कि डु प्लेसी, क्विंटोन डिकॉक और रिली रोसोयू का टी20 विश्व कप में चयन हो सकता है ।

Advertisement
First Published - December 6, 2023 | 2:45 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement