Categories: खेल

चिप की कमी से कार बिक्री घटी

Published by
बीएस संवाददाता
Last Updated- December 12, 2022 | 12:15 AM IST

वाहन उद्योग के संगठन सायम ने गुरुवार को कहा कि वाहन विनिर्माता सेमीकंडक्टर की कमी के कारण पर्याप्त वाहनों का उत्पादन करने के लिए जूझ रहे हैं। इससे भारत में यात्री वाहनों की थोक बिक्री में सितंबर में सालाना आधार पर 41 फीसदी की गिरावट हुई।     
पिछले महीने यात्री वाहनों की बिक्री 1,60,070 इकाई रही थी, जो एक साल पहले की इसी अवधि में 2,72,027 इकाई थी। सायम के ताजा आंकड़ों के अनुसार डीलरों द्वारा दोपहिया वाहनों की रवानगी भी सितंबर 2020 में 17 प्रतिशत गिरावट के साथ 15,28,472 इकाई रही, जो सितंबर 2020 में 18,49,546 इकाई थी। मोटरसाइकिल की रवानगी में 22 प्रतिशत की गिरावट हुई। सायम के अध्यक्ष केनिची आयुकावा ने कहा, वाहन उद्योग को नई चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है।    

First Published : October 14, 2021 | 11:36 PM IST