Categories: विशेष

8 भारतीय कंपनियां बनाएगी मंकीपॉक्स की वैक्सीन

Published by
बीएस संवाददाता
Last Updated- December 11, 2022 | 4:33 PM IST

कोविड की वैक्सीन के बाद भारत विश्व को जल्द ही एक और वैक्सीन देने की तैयारी में हैं। इकोनॉमिक टाइम्स की एक रिपोर्ट के अनुसार  मंकीपॉक्स के खिलाफ टीके बनाने के लिए 8 भारतीय कंपनियों ने काम करना शुरू कर दिया है।
कंपनियां आईसीएमआर के साथ मिलकर इस पर काम कर रही है। आईसीएमआर ने वैक्सीन और डायग्नोस्टिक किट बनाने के लिए निविदाएं आमंत्रित की थी। 
 वैक्सीन बनाने के इस काम के लिए कुल 31 कंपनियों ने निविदाएं भेजी थीं। इन 31 कंपनियों में से 8 कंपनियां वैक्सीन और 28 कंपनियां किट बनाएंगी।
 
इन 8 कंपनियों में  सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया, रिलायंस लाइफ साइंसेज, और डा. रेड्डी लैबोरेट्रीज शामिल है।
दो सरकारी कंपनियां हॉफकिन और इंडियन इम्यूनोलॉजिकल्स भी वैक्सीन बनाने मे लगी हुई है।
कुछ कंपनियां जैसे जीन्स2मी, मॉयलैब और नियोडॉक्स ने भी मंकीपॉक्स की जांच किट बनाने में रुचि दिखाई है।
  आईसीएमआर ने कहा कि  नियमों के अनुसार ही किसी कंपनी को वैक्सीन बनाने और बेचने की अनुमति दी जाएगी।  दवा का पेटेंट भी नियमों के आधार पर ही मिलेगा
हसमुख रावल ने इकोनॉमिक टाइम्स में बात करते हुए कहा कि यद्यपि हम जानते है कि यह कोविड की तरह बहुत ज्यादा लोगों को प्रभावित नही करेगा। लेकिन देश को मंकीपॉक्स के अच्छे इलाज और सही जांच की जरूरत है।

 

First Published : August 17, 2022 | 4:19 PM IST