दुबई से आने वाले यात्रियों का सात दिन का होम क्वारंटीन

Published by
बीएस संवाददाता
Last Updated- December 11, 2022 | 10:37 PM IST

बृहन्मुंबई महानगरपालिका ने शुक्रवार को एक आदेश में कहा कि दुबई से आने वाले यात्रियों को मुंबई में सात दिन के लिए होम क्वारंटीन से गुजरना होगा। हालांकि ‘जोखिम वाले’ 12 देशों के यात्रियों को केंद्र सरकार के निर्देशानुसार होम क्वारंटीन से गुजरना होता है, लेकिन मुंबई नागरिक निकाय ने कोविड-19 के ओमीक्रोन स्वरूप का प्रसार रोकने के लिए दुबई से लौटने वालों के लिए होम क्वारंटीन के दायरे में विस्तार कर दिया है। नगर निकाय प्रमुख आईएस चहल ने अपने आदेश में कहा है कि दुबई अंतरराष्ट्रीय यात्रा का केंद्र है और यात्री इस शहर से कनेक्टिंग उड़ानें लेते हैं। दुबई हवाईअड्डे पर यात्रियों का संयोजन होता है।

First Published : December 24, 2021 | 11:33 PM IST