यूपी के ग्रेटर नोएडा में बनेगा मल्टीमोडल लॉजिस्टिक केंद्र

Published by
बीएस संवाददाता
Last Updated- December 12, 2022 | 12:03 AM IST

उत्तर प्रदेश सरकार राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) दिल्ली के करीब ग्रेटर नोएडा (ग्रेनो) में विश्वस्तरीय मल्टी मोडल लॉजिस्टिक हब बनाएगी।
औद्योगिक विकास विभाग के अधिकारियों के मुताबिक ग्रेटर नोएडा में दिल्ली-मुंबई औद्योगिक गलियारे के तहत 3 बड़ी परियोजनाएं विकसित की जा रही हैं। पहला इंटीग्रेटेड टाउनशिप, दूसरा मल्टी मोडल ट्रांसपोर्ट हब व तीसरा मल्टी मोडल लॉजिस्टिक हब हैं। हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ग्रेटर नोएडा की इन तीनों परियोजनाओं को गति शक्ति योजना से जोड़कर नई गति दे दी है। इन तीनों परियोजनाओं को जेवर एयरपोर्ट से जोडऩे का खाका तैयार किया गया है।
ये तीनों परियोजनाएं एक दूसरे से जुड़ी होंगी। इनको हवाईअड्डे से जोडऩे के लिए दो रास्ते सुझाए गए हैं। पहला रास्ता लॉजिस्टिक हब से जीटी रोड को जोड़ा जाएगा। इसके लिए लॉजिस्टिक हब के पास जीटी रोड पर करीब 2.5 किलोमीटर रास्ते को चौड़ा किया जाएगा।

First Published : October 21, 2021 | 11:49 PM IST