facebookmetapixel
Advertisement
डिजिटल पेमेंट नियमों में बदलाव,UPI पर MDR से 10,000 करोड़ रुपये तक सरकार को मिल सकता है बड़ा राजस्वNDA सांसदों की बैठक में खेल और रोजगार पर फोकस, युवाओं के लिए बढ़ते अवसरों का दिया गया ब्यौरा1991 के आर्थिक सुधारों ने बदली भारत की दशा, उसके बाद भारतीय अर्थव्यवस्था को मिली रफ्तार: जयराम रमेशखनिज ब्लॉकों की नीलामी के बाद भी धीमी रफ्तार, 720 में केवल 105 खदानें शुरूREIT और InvIT निवेशकों को बड़ी राहत, नई टैक्स व्यवस्था में भी डिविडेंड रहेगा पूरी तरह टैक्स फ्रीडिजिटल अरेस्ट और साइबर ठगी पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, RBI को 4 हफ्ते में SOP बनाने का दिया निर्देशFuel Prices: पेट्रोल-डीजल कीमतों पर सरकार रखेगी नजर, जरूरत पड़ने पर उठाएगी कदमTax Amendment Bill 2026: विदेशी निवेशकों के लिए आसान होंगे टैक्स नियम, लोकसभा में विधेयक पेशNSE क्लोजिंग प्राइस विवाद से बदला म्युचुअल फंड NAV, निवेशकों पर दिखा अलग-अलग असरMeta के अधिकारियों से आज सरकार की बैठक, WhatsApp और कंटेंट मॉडरेशन पर होंगे सवाल

SBI Credit Card से हजारों की शॉपिंग के बाद EMI में कैसे बदलें पेमेंट? ये है पूरा प्रोसेस

Advertisement

Flexipay एक ऐसी सुविधा है जिसके जरिए SBI क्रेडिट कार्डधारक अपनी बड़ी खरीददारी को आसान EMI में बदल सकते हैं।

Last Updated- April 14, 2025 | 6:46 AM IST
credit card tips
Representative Image

अगर आपने अपने SBI क्रेडिट कार्ड (SBI credit card) से हाल ही में कोई महंगी चीज खरीदी है और अब उसे एकमुश्त चुकाने के बजाय आसान EMI में चुकाना चाहते हैं, तो SBI की Flexipay सुविधा आपके लिए बेहद फायदेमंद हो सकती है। इसके जरिए आप ₹500 या उससे ज़्यादा की किसी भी खरीद को 3 से 36 महीनों की आसान किश्तों में बांट सकते हैं — वो भी सिर्फ कुछ क्लिक में। आइए जानते हैं कैसे।

क्या है SBI की Flexipay सुविधा?

Flexipay एक ऐसी सुविधा है जिसके जरिए SBI क्रेडिट कार्डधारक अपनी बड़ी खरीददारी को आसान EMI में बदल सकते हैं।

  • कोई भी ₹500 या उससे अधिक का ट्रांजैक्शन Flexipay में बदला जा सकता है।
  • यह सुविधा खरीदारी की तारीख से 30 दिनों के भीतर ही उपलब्ध होती है।
  • ध्यान रहे कि अगर आपका कार्ड डिफॉल्ट या ब्लॉक है, तो आप इस सुविधा का लाभ नहीं ले पाएंगे।

यह भी पढ़ें: SBI ATM से रोजाना कितने पैसे निकाल सकते हैं? कार्ड के अनुसार जानें लिमिट और चार्ज

EMI विकल्प और शुल्क:

  • EMI अवधि: 3, 6, 9, 12, 18 और 24 महीनों के विकल्प उपलब्ध हैं।
  • 36 महीनों की EMI: केवल ₹30,000 या उससे अधिक के लेन-देन के लिए।
  • ब्याज दरें: आकर्षक और प्रतिस्पर्धी ब्याज दरें लागू होती हैं।
  • प्रोसेसिंग फीस: कुल राशि का 1%, अधिकतम ₹2,000 तक।
  • अगर EMI को समय से पहले बंद किया गया, तो बची राशि पर 3% कैंसिलेशन फीस देनी होगी।

यह भी पढ़ें: RBI Repo Rate: रीपो रेट में कटौती के बाद सस्ता हुआ लोन, 4 बड़े सरकारी बैंकों ने घटाईं RBLR दरें

Flexipay बुक करने के आसान तरीके:

1. ऑनलाइन पोर्टल से:

  • www.sbicard.com पर लॉग इन करें।
  • लेफ्ट साइड मेन्यू में ‘EMI & More’ के अंतर्गत ‘Flexipay’ विकल्प चुनें।
  • वह ट्रांजैक्शन चुनें जो ₹500 से अधिक है और EMI में बदलना चाहते हैं।
  • EMI की अवधि और ब्याज दर चुनें, फिर Confirm पर क्लिक करें।

2. SMS के जरिए:

अपने रजिस्टर्ड मोबाइल से टाइप करें FP और भेजें 56767 पर।

3. फोन कॉल से:

कॉल करें 39 02 02 02 या BSNL/MTNL से 1860 180 1290 पर।

क्यों चुनें Flexipay?

  • EMI में भुगतान करने से बजट पर दबाव नहीं पड़ता और आप आसानी से बड़ी खरीद का खर्च संभाल सकते हैं।
  • यह सुविधा पूरी तरह से डिजिटल और इंस्टेंट है, जिससे आप बिना किसी झंझट के घर बैठे EMI बुक कर सकते हैं।
  • मोबाइल से लेकर फर्नीचर तक की किसी भी बड़ी खरीद को EMI में बदलना अब सिर्फ कुछ मिनटों का काम है।

डिस्क्लेमर: यह लेख केवल सामान्य जानकारी के उद्देश्य से है। Flexipay से जुड़ी ब्याज दरें, शुल्क और शर्तें समय के साथ बदल सकती हैं। कृपया किसी भी लेन-देन से पहले SBI कार्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर या ग्राहक सेवा से संपर्क कर पूरी जानकारी अवश्य प्राप्त करें।

Advertisement
First Published - April 12, 2025 | 2:25 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement