प्रतीकात्मक तस्वीर | फाइल फोटो
देशभर के किसानों को अब प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना (PM-KISAN) की अगली किस्त का इंतजार है। सरकार ने 20 जून 2026 को योजना की 23वीं किस्त जारी की थी। इसके बाद अब किसानों की नजर 24वीं किस्त पर है। इस किस्त के तहत पात्र किसानों के खाते में 2,000 रुपये भेजे जाएंगे।
अभी सरकार ने 24वीं किस्त जारी करने की पक्की तारीख का ऐलान नहीं किया है। पीएम किसान योजना में हर चार महीने में एक किस्त जारी की जाती है। इसी तय चक्र को देखते हुए 24वीं किस्त अक्टूबर 2026 में आने की उम्मीद है। हालांकि, अक्टूबर का यह अनुमान है और सरकार की ओर से अभी इसकी आधिकारिक तारीख की पुष्टि नहीं की गई है।
पीएम किसान योजना के तहत पात्र किसान परिवारों को हर साल 6,000 रुपये की मदद मिलती है। यह रकम तीन किस्तों में दी जाती है। हर किस्त में 2,000 रुपये किसानों के बैंक खाते में सीधे भेजे जाते हैं। इसके लिए सरकार डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) के जरिए रकम ट्रांसफर करती है।
20 जून को 23वीं किस्त जारी होने के बाद अब किसानों को अगस्त से नवंबर 2026 की अवधि की अगली किस्त का इंतजार है। योजना के तहत हर चार महीने में किस्त जारी होती है। इसी हिसाब से 24वीं किस्त अक्टूबर के आसपास किसानों के खाते में आने की उम्मीद है।
24वीं किस्त उन्हीं किसान परिवारों को मिलेगी, जो पीएम किसान योजना के लिए पात्र हैं और इसमें रजिस्टर्ड हैं। पीएम किसान की आधिकारिक वेबसाइट के मुताबिक, योजना का फायदा पात्र जमीन वाले किसान परिवारों को दिया जाता है।
वहीं, कुछ लोगों को इस योजना का लाभ नहीं मिलता है। इनमें कुछ सरकारी कर्मचारी, इनकम टैक्स देने वाले लोग और दूसरी तय शर्तों में आने वाले लोग शामिल हैं। ऐसे किसानों के खाते में 24वीं किस्त के 2,000 रुपये नहीं भेजे जाएंगे।
अगली किस्त का इंतजार कर रहे किसानों को एक बार यह जरूर जांच लेना चाहिए कि उनका e-KYC पूरा है या नहीं। साथ ही, आधार और बैंक खाते से जुड़ी जानकारी भी सही और अपडेट होनी चाहिए।
आधार, बैंक खाते या दूसरी जानकारी में कोई गलती होने पर 2,000 रुपये की किस्त खाते में आने में दिक्कत हो सकती है। किसानों को यह भी देख लेना चाहिए कि उनका बैंक खाता चालू है और DBT के लिए सही तरीके से जुड़ा हुआ है।
किसान पीएम किसान की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपनी किस्त और खाते से जुड़ी जानकारी चेक कर सकते हैं। इसके लिए वेबसाइट पर ‘Know Your Status’ या किसान की जानकारी देखने वाले विकल्प पर जाना होगा। इसके बाद रजिस्ट्रेश नंबर, आधार या मांगी गई दूसरी जानकारी दर्ज करके किस्त और खाते से जुड़ी जानकारी देखी जा सकती है।