facebookmetapixel
Advertisement
NFO Alert: जियो ब्लैकरॉक का पहला ETF लॉन्च, ₹500 से टॉप-50 कंपनियों में निवेश का मौकाIncome Tax Return गलत भर दिया? Revised Return से मिनटों में ऐसे सुधारें अपनी ITREPFO मेंबर्स दें ध्यान! PF फंड-पेंशन का फायदा चाहते हैं तो तुरंत अपडेट करें अपनी जॉइनिंग और एग्जिट डेटघर खरीदने वालों की चांदी! कीमतें 127% तक बढ़ीं, किराये से कमाई भी हुई ज्यादारिटायरमेंट प्लानिंग होगी आसान! PensionBazaar ने Corporate NPS के लिए लॉन्च किया नया प्लेटफॉर्मJuniper Green Energy IPO Allotment: आज तय होगा शेयर अलॉटमेंट; जानें GMP, लिस्टिंग डेट और स्टेटस चेक करने का आसान तरीकाHDFC Bank का नया प्लान! वरिष्ठ नागरिकों को सेविंग्स अकाउंट पर ₹3.19 करोड़ का कवर, कई और बड़ी सुविधाएं भीहाईवे बनाने की रफ्तार क्यों पड़ गई धीमी? रिपोर्ट में सामने आई बड़ी वजहएनर्जी सेक्टर में आएगा ₹524 लाख करोड़ का निवेश, भारत की 5 इन कंपनियों को हो सकता है बड़ा फायदाITC, Godfrey Phillips या VST Industries… Q1 नतीजों के बाद किस सिगरेट कंपनी का शेयर खरीदें?

ITR Filing: रिटर्न फाइल करने से पहले जरूर पढ़ें ये खबर, वरना हो सकती है चूक

Advertisement

ITR Filing: नौकरीपेशा लोगों के लिए जरूरी फॉर्म 16 अभी जारी नहीं हुआ है, जो सामान्यतः जून के मध्य तक मिलता है।

Last Updated- June 07, 2025 | 1:57 PM IST
Income Tax
ITR filing 2025

ITR Filing: वित्त वर्ष 2024-25 (असेसमेंट ईयर 2025-26) के लिए इनकम टैक्स रिटर्न भरने की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। आयकर विभाग की वेबसाइट पर ITR-1 और ITR-4 फॉर्म उपलब्ध हैं और टैक्सपेयर्स चाहें तो Excel यूटिलिटी की मदद से भी रिटर्न दाखिल कर सकते हैं। लेकिन टैक्स एक्सपर्ट्स का कहना है कि अभी रिटर्न फाइल करने की हड़बड़ी से बचना चाहिए।

फॉर्म 16 में देरी

टीडीएस रिटर्न फाइल करने की आखिरी तारीख 31 मई 2025 थी। ऐसे में फॉर्म 26AS में जरूरी अपडेट दिखने में अभी कुछ दिन लग सकते हैं। आमतौर पर ये अपडेट्स जून के पहले या दूसरे सप्ताह में ही साफ नजर आते हैं। वहीं, नौकरीपेशा लोगों के लिए जरूरी फॉर्म 16 अभी जारी नहीं हुआ है, जो सामान्यतः जून के मध्य तक मिलता है।

AIS और TIS भी अधूरे

इसके अलावा, ITR भरने से पहले जिन दस्तावेजों की जांच जरूरी होती है, जैसे Annual Information Statement (AIS) और Taxpayer Information Summary (TIS), वे भी पूरी तरह अपडेट नहीं हुए हैं। ये दस्तावेज भी जून के पहले सप्ताह के अंत तक अपडेट होने की संभावना है।

अभी कौन से ITR फॉर्म मिल रहे हैं?

इस वक्त सिर्फ ITR-1 और ITR-4 फॉर्म ही ऑनलाइन और एक्सेल फॉर्मेट में उपलब्ध हैं। ITR-2, ITR-3, ITR-5 और ITR-6 फॉर्म्स की यूटिलिटी अभी तक वेबसाइट पर जारी नहीं हुई है।

यह भी पढ़ें: ITR Filing 2025: इस बार Form 16 में हुए कई बड़े बदलाव – अब टैक्स फाइलिंग पहले से और आसान व पारदर्शी

ITR फाइल करने का सही समय क्या है?

टैक्स एक्सपर्ट्स का कहना है कि रिटर्न फाइल करने के लिए जून के दूसरे हफ्ते तक रुकना बेहतर रहेगा। तब तक बैंक से मिलने वाला ब्याज, TDS, कैपिटल गेन और दूसरी इनकम की जानकारी पूरी तरह अपडेट हो जाती है। इससे फॉर्म 26AS, AIS और फॉर्म 16 को मिलाना आसान होगा और गलती की संभावना कम हो जाएगी।

आखिरी तारीख कब तक है?

सरकार ने उन टैक्सपेयर्स के लिए जो ऑडिट के दायरे में नहीं आते, ITR फाइल करने की डेडलाइन बढ़ाकर अब 15 सितंबर 2025 कर दी है। यानी अब आपके पास रिटर्न फाइल करने के लिए अच्छा खासा समय है ताकि आप पूरी जांच-परख के साथ सही जानकारी देकर रिटर्न भर सकें।

Advertisement
First Published - June 7, 2025 | 1:57 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement