शेयर बाजार

Rupee vs Dollar Today: अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपये सीमित दायरे में

Rupee vs Dollar Today: अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 83.36 प्रति डॉलर पर खुला जो पिछले बंद भाव से छह पैसे की बढ़त है।

Published by
भाषा   
Last Updated- April 03, 2024 | 10:26 AM IST

Rupee vs Dollar Today: रुपये ने बुधवार को शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले सीमित दायरे में कारोबार किया। विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने बताया कि घरेलू बाजारों में नकारात्मक रुख और विदेशी बाजार में अमेरिकी मुद्रा की समग्र मजबूती से निवेशकों की भावनाएं प्रभावित हुई हैं।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 83.36 प्रति डॉलर पर खुला जो पिछले बंद भाव से छह पैसे की बढ़त है। शुरुआती सौदों के बाद रुपया फिसलकर 83.40 प्रति डॉलर पर पहुंच गया। रुपया मंगलवार को अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले 83.42 पर बंद हुआ था।

इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की मजबूती को परखने वाला डॉलर सूचकांक 0.09 प्रतिशत की गिरावट के साथ 104.71 पर कारोबार कर रहा था। वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा 0.08 प्रतिशत की बढ़त के साथ 88.99 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था।

शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने मंगलवार को शुद्ध रूप से 1,622.69 करोड़ रुपये मूल्य के शेयर बेचे।

First Published : April 3, 2024 | 10:26 AM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)