आईपीओ

कनोहर इलेक्ट्रिकल्स के आईपीओ ने पहले दिन पकड़ी रफ्तार, 1.12 गुना सब्सक्राइब; जानें लिस्टिंग पर कितने मुनाफे का अनुमान

Kanohar Electricals IPO 8 सितंबर को खुला है, जिसका GMP ₹205 है और अपर प्राइस बैंड के आधार पर 32.44% प्रीमियम पर लिस्टिंग का अनुमान है।

Published by
मानसी वार्ष्णेय   
Last Updated- September 08, 2026 | 1:14 PM IST

Kanohar Electricals IPO: ट्रांसफॉर्मर बनाने वाली कंपनी Kanohar Electricals Limited का IPO आज यानी 8 सितंबर 2026 से सब्सक्रिप्शन के लिए खुल गया है। कंपनी इस इश्यू के जरिए करीब ₹1,055.74 करोड़ जुटाने की योजना बना रही है। IPO में निवेशक 10 सितंबर तक बोली लगा सकते हैं। कंपनी के शेयरों की NSE और BSE पर लिस्टिंग 16 सितंबर 2026 को होने की संभावित तारीख तय की गई है।

₹1,056 करोड़ का है Kanohar Electricals IPO

Kanohar Electricals का IPO पूरी तरह बुक-बिल्डिंग इश्यू है। इसमें ₹300 करोड़ का फ्रेश इश्यू और करीब ₹755.74 करोड़ का ऑफर फॉर सेल (OFS) शामिल है। फ्रेश इश्यू के तहत कंपनी 47.47 लाख नए शेयर जारी करेगी, जबकि OFS के जरिए 1.20 करोड़ शेयर बिक्री के लिए रखे गए हैं।

IPO के लिए कंपनी ने ₹601 से ₹632 प्रति शेयर का प्राइस बैंड तय किया है। शेयर का फेस वैल्यू ₹2 है।

रिटेल निवेशकों को कितना करना होगा निवेश?

Kanohar Electricals IPO में एक लॉट में 23 शेयर हैं। यानी रिटेल निवेशकों को कम से कम 23 शेयरों के लिए आवेदन करना होगा। अपर प्राइस बैंड ₹632 के हिसाब से एक लॉट के लिए न्यूनतम निवेश ₹14,536 होगा। निवेशक 23 शेयरों के गुणक में अधिक बोली लगा सकते हैं।

यह भी पढ़ें | नवंबर में आ सकता है जियो प्लेटफॉर्म्स का IPO, अगले हफ्ते से विदेशी निवेशकों को साधने की तैयारी

IPO की जरूरी तारीखें

  • IPO खुलने की तारीख: 8 सितंबर 2026
  • IPO बंद होने की तारीख: 10 सितंबर 2026
  • अलॉटमेंट की संभावित तारीख: 11 सितंबर 2026
  • रिफंड/डीमैट में शेयर क्रेडिट: 15 सितंबर 2026
  • संभावित लिस्टिंग: 16 सितंबर 2026
  • प्राइस बैंड: ₹601 से ₹632 प्रति शेयर
  • लॉट साइज: 23 शेयर
  • फेस वैल्यू: ₹2 प्रति शेयर
  • लिस्टिंग: BSE और NSE

किस कैटेगरी के निवेशकों के लिए कितने शेयर रिजर्व?

कंपनी ने IPO के कुल 1,67,04,750 शेयरों में से 50% यानी 83,52,374 शेयर योग्य संस्थागत खरीदारों (QIB) के लिए रिजर्व किए हैं। वहीं 15% यानी 25,05,713 शेयर गैर-संस्थागत निवेशकों (NII) और 35% यानी 58,46,663 शेयर रिटेल निवेशकों (RII) के लिए रखे गए हैं।

एंकर निवेशकों से जुटाए ₹316.72 करोड़

IPO खुलने से एक दिन पहले यानी 7 सितंबर 2026 को कंपनी ने एंकर निवेशकों से ₹316.72 करोड़ जुटाए हैं। एंकर निवेशकों के लिए बोली की तारीख 7 सितंबर थी।

पहले दिन कैसा रहा IPO का रिस्पॉन्स?

8 सितंबर 2026 को दोपहर 12:22 बजे तक Kanohar Electricals IPO को कुल मिलाकर 1.12 गुना सब्सक्रिप्शन मिल चुका था। रिटेल कैटेगरी में इश्यू 1.52 गुना, NII कैटेगरी में 1.65 गुना सब्सक्राइब हुआ। वहीं एंकर निवेशकों को छोड़कर QIB कैटेगरी में अब तक 0.01 गुना सब्सक्रिप्शन दर्ज किया गया।

GMP ₹205, लिस्टिंग पर 32% तक मुनाफे का अनुमान

Kanohar Electricals IPO का ग्रे मार्केट प्रीमियम यानी GMP ₹205 बताया जा रहा है। यह आंकड़ा 8 सितंबर 2026 सुबह 11:59 बजे का है। अगर GMP इसी स्तर पर बना रहता है और अपर प्राइस बैंड ₹632 को आधार माना जाए, तो शेयर की अनुमानित लिस्टिंग कीमत करीब ₹837 हो सकती है।

इस हिसाब से IPO प्राइस की तुलना में अनुमानित 32.44% का प्रीमियम बनता है। हालांकि, GMP अनौपचारिक संकेतक है और वास्तविक लिस्टिंग प्राइस इससे अलग हो सकती है।

Kanohar Electricals क्या कारोबार करती है?

Kanohar Electricals Limited की स्थापना 1972 में हुई थी। कंपनी मुख्य रूप से भारत में ट्रांसफॉर्मर बनाने का कारोबार करती है। इसके ग्राहक पावर ट्रांसमिशन, रेलवे, रिन्यूएबल एनर्जी और पावर डिस्ट्रीब्यूशन जैसे क्षेत्रों में हैं।

कंपनी दो प्रमुख सेगमेंट में काम करती है। इनमें ट्रांसफॉर्मर मैन्युफैक्चरिंग और इंजीनियरिंग, प्रोक्योरमेंट एंड कंस्ट्रक्शन (EPC) शामिल हैं।

कंपनी को भारतीय रेलवे के रिसर्च और डेवलपमेंट संगठन RDSO से 100 MVA, 132 kV Scott Transformers बनाने के लिए प्रमाणन प्राप्त है। Kanohar Electricals भारत की उन चार कंपनियों में शामिल है जिन्हें इस तरह के ट्रांसफॉर्मर बनाने के लिए RDSO से प्रमाणित किया गया है।

मेरठ में हैं दो मैन्युफैक्चरिंग प्लांट

Kanohar Electricals के उत्तर प्रदेश के मेरठ में दो मैन्युफैक्चरिंग प्लांट हैं। इनमें रिठानी और गंगोल स्थित फैसिलिटीज शामिल हैं। 31 मार्च 2026 तक दोनों प्लांट की कुल ट्रांसफॉर्मर मैन्युफैक्चरिंग क्षमता 19,200 MVA थी।

कंपनी के दिल्ली-NCR, मुंबई, कोलकाता, बेंगलुरु और चेन्नई में पांच रीजनल ऑफिस हैं। कंपनी में 526 से अधिक कर्मचारी कार्यरत हैं और यह देशभर के ग्राहकों को सेवाएं देती है।

IPO के बुक रनिंग लीड मैनेजर और रजिस्ट्रार

Kanohar Electricals IPO के लिए Nuvama Wealth Management Ltd. बुक रनिंग लीड मैनेजर है। वहीं MUFG Intime India Pvt. Ltd. इश्यू का रजिस्ट्रार है।

Kanohar Electricals IPO एक नजर में

जानकारी विवरण
IPO साइज ₹1,055.74 करोड़
फ्रेश इश्यू ₹300 करोड़
OFS ₹755.74 करोड़
प्राइस बैंड ₹601-₹632
लॉट साइज 23 शेयर
न्यूनतम रिटेल निवेश ₹14,536
IPO अवधि 8-10 सितंबर 2026
अलॉटमेंट 11 सितंबर 2026
संभावित लिस्टिंग 16 सितंबर 2026
लिस्टिंग NSE और BSE
GMP ₹205
अनुमानित लिस्टिंग कीमत ₹837
बुक रनिंग लीड मैनेजर Nuvama Wealth Management
रजिस्ट्रार MUFG Intime India

नोट: GMP और उससे निकाला गया संभावित लिस्टिंग प्राइस केवल बाजार का अनौपचारिक संकेत है। वास्तविक लिस्टिंग प्राइस बाजार की स्थिति और शेयर की मांग के आधार पर अलग हो सकती है।

First Published : September 8, 2026 | 1:13 PM IST