बाजार

INR vs Dollar: रुपया 10 पैसे की बढ़त के साथ 82.71 प्रति डॉलर पर पहुंचा

छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले Dollar की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.14 प्रतिशत बढ़त के साथ 102.16 पर आ गया।

Published by
भाषा   
Last Updated- August 07, 2023 | 12:05 PM IST

घरेलू शेयर बाजारों में सकारात्मक रुख के बीच सोमवार को शुरुआती कारोबार में डॉलर (Dollar) के मुकाबले रुपया (Rupee) 10 पैसे बढ़कर 82.71 पर पहुंच गया। विदेशी मुद्रा के कारोबारियों ने बताया कि विदेशी कोषों की लगातार बिकवाली और विदेशी बाजार में अमेरिकी मुद्रा की मजबूती के कारण निवेशक सतर्क हैं।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 82.73 पर खुला और फिर बढ़त के साथ 82.71 के स्तर पर पहुंच गया। यह पिछले बंद भाव की तुलना में 10 पैसे की बढ़त है। रुपया शुक्रवार को डॉलर के मुकाबले 82.81 के भाव पर बंद हुआ था।

Also read: Yatharth Hospital IPO Listing: कमजोर एंट्री के बाद बढ़ी खरीदारी, मुनाफे में निवेशक

इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.14 प्रतिशत बढ़त के साथ 102.16 पर आ गया। वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा 0.07 प्रतिशत की गिरावट के साथ 86.18 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था।

First Published : August 7, 2023 | 12:05 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)