अंतरराष्ट्रीय

दिल्ली के बाद बीजिंग पहुंचे नेपाल के विदेश मंत्री, क्या है नई रणनीति?

नेपाल के विदेश मंत्री शिशिर खनाल ने कहा कि नेपाल भारत और चीन दोनों के साथ मजबूत और संतुलित संबंध बनाए रखना चाहता है

Published by
भाषा   
Last Updated- June 18, 2026 | 8:46 AM IST

नेपाल के विदेश मंत्री शिशिर खनाल ने बुधवार को पेइचिंग में कहा कि नेपाल सरकार भारत और चीन के साथ मजबूत संबंध बनाना चाहती है। चार दिन की चीन यात्रा के दौरान खनाल ने चीन के विदेश मंत्री वांग यी और वरिष्ठ नेताओं चीनी पीपल्स पॉलिटिकल कंसल्टेटिव कॉन्फ्रेंस की राष्ट्रीय समिति के अध्यक्ष वांग हुनिंग तथा चीन की सत्ताधारी कम्युनिस्ट पार्टी के अंतरराष्ट्रीय विभाग के मंत्री लियू हैक्सिंग के साथ व्यापक बातचीत की।

खनाल की पेइचिंग यात्रा उनकी भारत यात्रा के तुरंत बाद हुई, जिसमें उन्होंने कहा था कि उनकी सरकार भारत के साथ संबंधों को सर्वोच्च प्राथमिकता देगी। जब उनसे पूछा गया कि क्या भारत और चीन की यात्राओं का मकसद नेपाल के दो बड़े पड़ोसियों के बीच संतुलन बनाना है, तो खनाल ने कहा कि दोनों ही देश उनके लिए अहम साझेदार हैं।

First Published : June 18, 2026 | 8:46 AM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)