चीन का मानना है कि सीमा पर भारत के सैनिकों की संख्या बढ़ाने के कदम से तनाव कम नहीं होगा। चीनी विदेश मंत्रालय के एक प्रवक्ता ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।
मीडिया रिपोर्टों के अनुसार भारत ने पश्चिमी सीमा पर तैनात अपने 10,000 सैनिकों को हटाकर चीन के साथ लगती विवादित सीमा पर तैनात करने का फैसला लिया है। सीमा पर तनाव कम करने के लिए पूर्व में दोनों देश राजनयिक और सैन्य माध्यमों से वार्ता जारी रखने के लिए सहमत हुए थे। हाल ही में इस संबंध में सकारात्मक वार्ता हुई है।
भारतीय मीडिया में ऐसी रिपोर्टें छपी हैं कि भारत ने 10,000 सैनिकों को पश्चिमी सीमा से हटाकर हिमाचल और उत्तराखंड में 532 किलोमीटर लंबी चीन से लगती विवादित सीमा पर तैनात किया है। चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता माओ निंग ने कहा कि चीन सीमाई क्षेत्र में भारत के साथ शांति और स्थिरता के लिए मिलकर काम करना चाहता है।