अंतरराष्ट्रीय

श्रीलंका में अदाणी ग्रुप की पवन ऊर्जा परियोजना दिसंबर 2024 तक तैयार होगी

इससे पहले परियोजना की समीक्षा बैठक फरवरी में हुई थी।

Published by
भाषा   
Last Updated- June 13, 2023 | 3:02 PM IST

भारत के अदाणी ग्रुप की श्रीलंका के उत्तर और पूर्वी क्षेत्रों में 500 मेगावाट की नवीकरणीय ऊर्जा परियोजना अगले दिसंबर तक पूरी हो जाएगी। पड़ोसी देश के ऊर्जा मंत्री कंचना विजेसेकरा ने यह जानकारी दी।

विजेसेकरा ने परियोजना की प्रगति के बारे में सोमवार को ट्वीट किया, ‘मन्नार और पूनेरीन में 500 मेगावाट की नवीकरणीय ऊर्जा परियोजना की प्रगति पर अदाणी ट्रांसमिशन लिमिटेड के MD और CEO अनिल सरदाना और परियोजना प्रबंधन टीम के साथ चर्चा की।’

उन्होंने यहां अदाणी समूह के अधिकारियों के साथ बैठक के बाद कहा, ‘हमने परियोजना को दिसंबर 2024 तक पूरा करने के लिए अदाणी ग्रीन एनर्जी की प्रतिबद्धता पर चर्चा की।’ इससे पहले परियोजना की समीक्षा बैठक फरवरी में हुई थी। पिछले साल अगस्त में अदाणी समूह को इन परियोजनाओं को शुरू करने की मंजूरी दी गई थी।

First Published : June 13, 2023 | 3:02 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)