भारत

मालवीया ने भाजपा का दामन थामा

इस बीच, कांग्रेस ने कहा है कि मालवीया के जाने से उसे कोई नुकसान नहीं होगा तथा इलाके में नया नेतृत्व तैयार होने से वह और मजबूत होगी।

Published by
भाषा   
Last Updated- February 19, 2024 | 10:28 PM IST

राजस्थान में एक महत्त्वपूर्ण राजनीतिक घटनाक्रम में वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं चार बार के विधायक महेंद्रजीत सिंह मालवीया सोमवार को यहां भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हो गए। बाद में उन्होंने विधानसभा सदस्यता से भी इस्तीफा दे दिया।

उन्होंने कहा कि वह विकास के मुद्दे को लेकर भाजपा में शामिल हो रहे हैं और अयोध्या में राम लला प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में शामिल नहीं होने के लिए कांग्रेस की आलोचना की।

इस बीच, कांग्रेस ने कहा है कि मालवीया के जाने से उसे कोई नुकसान नहीं होगा तथा इलाके में नया नेतृत्व तैयार होने से वह और मजबूत होगी। कांग्रेस ने यह भी कहा कि मालवीया के खिलाफ विधानसभा चुनाव में इलाके में पार्टी के अन्य उम्मीदवारों के खिलाफ काम करने की शिकायतें थीं फिर भी पार्टी ने उन्हें कार्यसमिति का सदस्य तक बनाया।

 

First Published : February 19, 2024 | 10:28 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)