14:42यूपी सीएम योगी ने आदित्य-एल1 के सफल प्रक्षेपण पर बधाई दी
 उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को देश के महत्वाकांक्षी सूर्य मिशन ‘आदित्य-एल1’ के प्रक्षेपण पर बधाई दी। उन्होंने सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर लिखा, “संपूर्ण मानवता की सेवा के ध्येय के साथ आज ‘नये भारत’ के सामर्थ्य का प्रतीक ‘आदित्य एल-1’ मिशन सफलतापूर्वक प्रक्षेपित हो गया। आदरणीय प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में 140 करोड़ देशवासियों की आशाओं का ‘नया सूर्य’ बने इस प्रतिष्ठित मिशन की पूर्ण सफलता के लिए अनेक मंगलकामनाएं” योगी ने कहा, “चंद्रमा के साथ ही अब सूर्य भी ‘आत्मनिर्भर भारत’ की शक्ति का साक्षी बनेगा।
 14:41प्रधानमंत्री ने सूर्य मिशन के सफल प्रक्षेपण के लिए इसरो को बधाई दी
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देश के पहले सूर्य मिशन के सफल प्रक्षेपण के लिए भारतीय अंतरिक्ष अनंसुधान संगठन (इसरो) और इसके वैज्ञानिकों को शनिवार को बधाई दी। प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर लिखा, ‘‘संपूर्ण मानवता के कल्याण के लिए अतंरिक्ष की बेहतर समझ विकसित करने के वास्ते हमारे अथक वैज्ञानिक प्रयास जारी रहेंगे।’’ 
 13:55आदित्य-एल1 अंतरिक्ष यान ने पार्किंग ऑर्बिट में प्रवेश किया
ISRO ने बताया कि AdityaL1 अंतरिक्ष यान को उसकी पार्किंग कक्षा में स्थापित कर दिया गया है और PSLVC57 मिशन पूरा हुआ। आदित्य-एल1 अब धीरे-धीरे अपनी कक्षा बढ़ाएगा और 120-125 दिनों के बाद एल1 बिंदु पर पहुंच जाएगा।
 13:53आदित्य-एल1 ने पावर जेनरेट करना शुरू किया, सौर पैनल लगाए गए: इसरो
इसरो ने यान को लॉन्च करने के बाद बताया कि आदित्य-एल1 ने पावर जनरेट करना शुरू कर दिया और इस सौर पैनल लगाए गए हैं। कक्षा को ऊपर उठाने के लिए पहली अर्थबाउंड फायरिंग 3 सितंबर को लगभग 11:45 बजे होगी। 
 12:32कांग्रेस ने ‘आदित्य एल1’ के प्रक्षेपण को शानदार उपलब्धि बताया
कांग्रेस ने शनिवार को ‘आदित्य एल1’ मिशन को देश के लिए शानदार उपलब्धि करार दिया और इसकी ऐतिहासिक परिष्ठभूमि का जिक्र करते हुए कहा कि परियोजना को साल 2009 में भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) की मंजूरी मिली थी।
 12:21सोलर मिशन की लॉन्चिंग को देखने आए लोगों ने कही ये बात
आदित्य एल-1 की लॉन्चिंग के बाद, सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र (एसडीएससी) शार, श्रीहरिकोटा में इकट्ठे हुए लोगों ने कहा कि वह इसरो के इस मिशन को देखने के लिए दूर-दूर से आए हैं। ये पल उनके लिए एक अविस्मरणीय पल था। साथ ही इसे एक अद्भुत एहसास बताया।  
 12:08आदित्य एल1 का तीसरा चरण अलग हुआ
आदित्य एल1 अंतरिक्ष यान को कवर करने वाला पेलोड पृथ्वी के वायुमंडल से बाहर निकलते ही अलग हो गया है। इसरो के अनुसार तीसरा चरण अलग कर दिया गया है। वाहन की परफॉर्मेंस सामान्य है।
 11:56श्रीहरिकोटा अंतरिक्ष केंद्र से सफलतापूर्वक लॉन्च हुआ आदित्य एल1
देश की अंतरिक्ष एजेंसी ने अपने पहले सौर मिशन में सूर्य का अध्ययन करने के लिए शनिवार को एक रॉकेट लॉन्च कर दिया। 
 11:41सोलर मिशन की लॉन्चिंग देखने के लिए भारी संख्या में लोग मौजूद
इसरो के सौर मिशन आदित्य एल-1 की लॉन्चिंग को देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग इसरो के सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र (एसडीएससी) शार, श्रीहरिकोटा में मौजूद हैं। 
 11:40ISRO ने शुरू की लाइव स्ट्रीमिंग
ISRO ने आदित्य एल1 मिशन की लॉन्चिंग की लाइव स्ट्रीमिंग शुरू कर दी है।