अर्थव्यवस्था

मई में विदेश भेजा गया ज्यादा धन, जानें कारण

भारतीयों ने अंतरराष्ट्रीय यात्रा पर मई 2023 में 1.5 अरब डॉलर खर्च किया है, जबकि अप्रैल 2023 में 1.10 अरब डॉलर खर्च किया था।

Published by
अभिजित लेले   
Last Updated- July 17, 2023 | 11:22 PM IST

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के उदारीकृत धनप्रेषण योजना (LRS) के माध्यम से मई 2023 में भारत से विदेश भेजा जाने वाला धन बढ़कर 2.88 अरब डॉलर हो गया है, जो अप्रैल में 2.33 अरब डॉलर था।

मुख्य रूप से विदेश यात्रा पर खर्च बढ़ने के कारण ऐसा हुआ है। भारतीयों ने अंतरराष्ट्रीय यात्रा पर मई 2023 में 1.5 अरब डॉलर खर्च किया है, जबकि अप्रैल 2023 में 1.10 अरब डॉलर खर्च किया था।

रिजर्व बैंक (Reserve Bank) द्वारा जारी जुलाई के मासिक बुलेटिन से पता चलता है कि मई 2022 में खर्च किए गए करीब 1 अरब डॉलर की तुलना में भी इसमें तेज बढ़ोतरी हुई है। पिछले साल की समान अवधि की तुलना में मई 2023 में विदेश धन प्रेषण 41.58 प्रतिशत बढ़ा है।

अंतरराष्ट्रीय यात्रा (International Travel) के बाद भारतीयों ने सबसे ज्यादा अपने निकट संबंधियों को धन भेजा (49 करोड़ डॉलर) है और उसके बाद उपहार के रूप में 39 करोड़ डॉलर व विदेश में अध्ययन के लिए 24.7 करोड़ डॉलर भेजा है।

First Published : July 17, 2023 | 11:22 PM IST