facebookmetapixel
Advertisement
नई ईपीएफ योजना में बदला कायदा क्या है नुकसान और क्या है फायदा?IT Funds: जुलाई की रिकॉर्ड तेजी के बीच निवेशकों ने निकाला पैसा, मुनाफावसूली या रणनीति में बदलावMaruti Suzuki: रिकॉर्ड बिक्री से राजस्व चमका, लेकिन मार्जिन पर बढ़ती लागत का दबावEditorial: तेल, महंगाई और वैश्विक संकट के बीच ब्याज दरों पर विराम के आसारRBI की ‘इंतजार करो और देखो’ की रणनीति, ब्याज दरें स्थिर रहने के आसारजेनज़ी ने उजागर की खामी क्या लाभ ले पाएगा विपक्ष?UP Monsoon Session: योगी सरकार पेश करेगी ₹20,000 करोड़ से ज्यादा का अनुपूरक बजट, चुनावी घोषणाओं पर रहेगी नजरLarge Cap Funds: रिटर्न में पिछड़े, फिर भी SIP निवेशकों की पहली पसंद; क्या अब निवेश का सही समय है?NFOs की बहार: 7 दिन में लॉन्च होंगे 7 नए म्युचुअल फंड, ₹500 से इक्विटी और डेट दोनों में मिलेगा निवेश का मौकाग्लोबल FMCG कंपनियों के लिए भारत बना ‘ग्रोथ इंजन’, जून तिमाही में बिक्री और बाजार हिस्सेदारी में भारी उछाल

कायम रहेगी भारत के वृद्धि की रफ्तार: वित्त मंत्री

Advertisement
Last Updated- April 23, 2023 | 11:01 PM IST
Finance Minister Nirmala Sitharaman

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा है कि वित्त वर्ष 2022-23 की दिसंबर तिमाही में बनी भारत की वृद्धि की रफ्तार मार्च तिमाही में भी बने रहने की संभावना है। उन्होंने कहा कि इस अवधि के दौरान मिल रहे प्रदर्शन के तमाम प्रमुख संकेतकों से यह पता चलता है।

इस माह की शुरुआत में विश्व बैंक और अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष की वसंत की बैठक के दौरान विकास समिति की बैठक में सीतारमण ने कहा, ‘मार्च 2024 में जीएसटी संग्रह अब 1.4 लाख करोड़ रुपये (21.5 अरब डॉलर के करीब) के आंकड़े को पार कर गया है, जो लगातार 12वें महीने मानक से ऊपर है। कुल मिलाकर मांग की स्थिति टिकाऊ वृद्धि बनाए रखने के अनुकूल है। ट्रैक्टर की बिक्री, ऑटो की बिक्री तेजी से बढ़ी है। यूपीआई से लेनदेन बढ़ा है और क्रेडिट कार्ट में दो अंकों की वृद्धि दर दर्ज हुई है।’वित्त मंत्रालय ने सीतारमण के भाषण से जुड़े कुछ ट्वीट किए थे, लेकिन बिजनेस स्टैंडर्ड ने 10 से 16 अप्रैल के बीच वित्तपोषण वाले बैंकों की बैठक के दौरान की पूरे भाषण की प्रति पढ़ी है।

राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय (एनएसओ) जीडीपी के मार्च तिमाही के आंकड़े 31 मई को जारी करेगा।

Advertisement
First Published - April 23, 2023 | 11:01 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement