facebookmetapixel
Advertisement
FY28 की शुरुआत में आ सकते हैं पॉलिमर नोट, RBI गवर्नर संजय मल्होत्रा ने बताया पूरा प्लान₹100 से रियल एस्टेट में निवेश का मौका, Edelweiss ने लॉन्च किया देश का पहला REITs फोक्स्ड फंड; समझें टैक्स नियमRepo Rate नहीं बदली, लेकिन RBI ने दे दिए बड़े इशारे! जानिए 10 बड़ी बातेंMeta ने मानी गलती, सरकार के सामने सीईओ मार्क जुकरबर्ग ने मांगी माफी; सेफ हार्बर’ पर भी मिला सख्त संदेशFranklin India NFO: कम जोखिम वाले डेट फंड में निवेश का मौका, SIP ₹500 से शुरूRBI MPC Meet: ब्याज दरें, बॉन्ड मार्केट, महंगाई और ग्रोथ पर क्या कहतें हैं म्युचुअल फंड्स?177.9 मिलियन डॉलर के साथ शाहरुख नंबर 1, जानें टॉप 5 रैंकिंग में कौन से सेलिब्रिटी हैं शामिल?PNB दे रहा 6.5% तक ब्याज, FCNR(B) FD पर SBI, HDFC और ICICI का क्या है ऑफर?DLF vs Godrej Properties vs Lotus Developers: किस रियल्टी शेयर में सबसे ज्यादा अपसाइड?एक में मजबूत वॉल्यूम ग्रोथ, दूसरे में करीब 59% अपसाइड: Marico और Emami में कौन आगे?

Foreign Reserves: लगातार दो सप्ताह गिरने के बाद बढ़ा भारत का विदेशी मुद्रा भंडार, 600 अरब डॉलर के करीब पंहुचा

Advertisement

इससे पहले लगातार दो सप्ताह विदेशी मुद्रा भंडार घटा था। इससे पहले के सप्ताह में देश का कुल विदेशी मुद्रा भंडार 4.34 अरब डॉलर घटकर 589.14 अरब डॉलर रह गया था।

Last Updated- June 09, 2023 | 7:11 PM IST
Editorial: Dependence on foreign capital

India’s Foreign Reserve: देश का विदेशी मुद्रा भंडार (Foreign Exchange Reserves) दो जून को समाप्त सप्ताह में 5.929 अरब डॉलर बढ़कर 595.067 अरब डॉलर हो गया। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

इससे पहले लगातार दो सप्ताह विदेशी मुद्रा भंडार घटा था। इससे पहले के सप्ताह में देश का कुल विदेशी मुद्रा भंडार 4.34 अरब डॉलर घटकर 589.14 अरब डॉलर रह गया था। अक्टूबर 2021 में देश का विदेशी मुद्रा भंडार 645 अरब डॉलर के रिकॉर्ड उच्च स्तर पर पहुंच गया था।

लेकिन वैश्विक घटनाओं के कारण उत्पन्न दबावों के बीच केंद्रीय बैंक के रुपये के बचाव के लिए मुद्रा भंडार का उपयोग करने से इसमें गिरावट आई। रिजर्व बैंक के साप्ताहिक आंकड़ों के अनुसार, दो जून को समाप्त सप्ताह में विदेशी मुद्रा भंडार का अहम हिस्सा विदेशी मुद्रा आस्तियां ( (foreign currency assets)) 5.27 अरब डॉलर बढ़कर 526.201 अरब डॉलर हो गयीं।

डॉलर में अभिव्यक्त की जाने वाली विदेशी मुद्रा आस्तियों में यूरो, पाउंड और येन जैसी गैर-अमेरिकी मुद्राओं में आई घट-बढ़ के प्रभावों को भी शामिल किया जाता है। रिजर्व बैंक ने कहा कि स्वर्ण भंडार का मूल्य 65.5 करोड़ डॉलर बढ़कर 45.557 अरब डॉलर हो गया।

आंकड़ों के अनुसार, विशेष आहरण अधिकार (एसडीआर) 60 लाख डॉलर घटकर 18.186 अरब डॉलर रह गया। समीक्षाधीन सप्ताह में अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) में रखा देश का मुद्रा भंडार एक करोड़ डॉलर बढ़कर 5.123 अरब डॉलर हो गया।

Advertisement
First Published - June 9, 2023 | 7:11 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement