बुनियादी ढांचे में बढ़ रहा ऋण जोखिम: एसऐंडपी

Published by
बीएस संवाददाता
Last Updated- December 14, 2022 | 8:56 PM IST

उत्तर प्रदेश की योगी सरकार अयोध्या की तर्ज पर मथुरा-वृंदावन का भी कायाकल्प करेगी। अयोध्या में प्रस्तावित अध्यात्म नगरी इच्छवाकुपुरी की ही तरह मथुरा में भी नया वृंदावन बसाया जाएगा। दोनों धार्मिक शहरों में पर्यटकों के लिए विश्वस्तरीय सुविधाओं का विकास किया जाएगा।
मथुरा में नया वृंदावन राया कस्बे में 9,350 हेक्टेयर पर बसाए जाने की योजना है। नए वृंदावन का विकास और वहां के निर्माण कार्य यमुना एक्सप्रेसवे प्राधिकरण करेगा। अयोध्या के इच्छवाकुपुरी की ही तर्ज यहां भी बहुत कम हिस्से में ही निर्माण कार्य कराया जाएगा और अधिकांश हिस्से को हरित पट्टी के तौर पर विकसित किया जाएगा। नए वृंदावन में उद्योगों के लिए भी जमीन आरक्षित की जाएगी। इस पूरी परियोजना पर 7,000 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। यमुना एक्सप्रेसवे प्राधिकरण की इस परियोजना को प्रदेश सरकार ने मंजूरी दे दी है।
प्रस्ताव के मुताबिक नए वृंदावन में एक ही जगह पर मथुरा व वृंदावन के पौराणिक महत्त्व को दिखाया जाएगा। इस नई नगरी में यमुना नदी के किनारे रिवर फ्रंट विकसित किया जाएगा और संग्रहालय भी बनाया जाएगा। इच्छवाकुपुरी की ही तरह नए वृंदावन में भी प्रचीन ऋषियों के आश्रमों की झांकी तैयार की जाएगी। पर्यटकों की सुविधा के लिए यहां होटलों व गेस्टहाउसों का निर्माण किया जाएगा।

First Published : November 24, 2020 | 12:10 AM IST