facebookmetapixel
Advertisement
RBI की सख्ती से थम सकती है बॉन्ड बाजार की रफ्तार, विशेषज्ञों ने जताई आशंकाStock Market Today: बाजार की शुरुआत रह सकती है सुस्त, IT शेयरों पर बढ़ा दबाव; एशियाई बाजारों में रिकॉर्ड तेजी50 बड़ी कंपनियों के साथ भारत आ रही हैं जापान की प्रधानमंत्रीमोदी-ट्रंप मुलाकात के बाद भारत-अमेरिका व्यापार समझौते को मिली नई रफ्तारपश्चिम एशिया संकट ने खोली भारत की ऊर्जा सुरक्षा की पोल?6 साल बाद फिर भारत पहुंचेगा ईरान का तेल? बड़ा संकेत मिलामेट्रो नहीं, टियर-2 और टियर-3 शहर बना रहे Amazon Prime का नया रिकॉर्ड1 जुलाई से गांवों में शुरू होगा बड़ा बदलाव, केंद्र ने उतारे वरिष्ठ अधिकारीZomato-Swiggy-Uber पर सरकार की सख्ती, गिग वर्कर्स का पूरा डेटा मांगाभारत-UK डील के बाद लग्जरी कारें होंगी सस्ती? जानिए किसे मिलेगा सबसे बड़ा फायदा

IPL को लेकर JioStar का बड़ा बयान, राष्ट्रहित सबसे पहले

Advertisement

भारत- पाक सैन्य टकराव के कारण IPL को एक सप्ताह के लिए निलंबित कर दिया गया है। 

Last Updated- May 09, 2025 | 8:05 PM IST
IPL
प्रतीकात्मक तस्वीर

लोकप्रिय टी-20 लीग आईपीएल के निलंबित होने के साथ इसके प्रसारण का अधिकार रखने वाली कंपनी जियोस्टार ने शुक्रवार को कहा कि उसके लिए किसी भी दूसरी बात के मुकाबले राष्ट्रीय हित सबसे पहले हैं। जियोस्टार ने कहा कि वह किसी भी अन्य विचार के मुकाबले राष्ट्रीय हित को प्राथमिकता देने के लिए दृढ़ता से प्रतिबद्ध है। कंपनी ने साथ ही कहा कि वह सरकार और सशस्त्र बलों को पूरा समर्थन देगी। 

कंपनी ने कहा कि वह भारतीय क्रिकेट बोर्ड (BCCI) के साथ मिलकर आईपीएल मुकाबले फिर से शुरू करने के लिए काम करेगी। इस टूर्नामेंट को भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते सैन्य टकराव के कारण एक सप्ताह के लिए निलंबित कर दिया गया है। 

जियोस्टॉर ने एक बयान में कहा, ”हम टाटा आईपीएल 2025 को निलंबित करने के बीसीसीआई के फैसले का पूरी तरह समर्थन करते हैं और किसी भी दूसरे विचार के मुकाबले राष्ट्रीय हित को प्राथमिकता देने के लिए दृढ़ता से प्रतिबद्ध हैं।” कंपनी ने कहा, ”इस समय, हमें अपने देश के साथ एकजुट होना चाहिए। सरकार और अपने सशस्त्र बलों का समर्थन करना चाहिए और प्रभावित नागरिकों को समर्थन देना चाहिए।”

(एजेंसी इनपुट के साथ) 

IPL एक हफ्ते के लिए स्थगित, भारत-पाकिस्तान में बढ़ते तनाव के बीच BCCI का बड़ा फैसला

 

Advertisement
First Published - May 9, 2025 | 7:55 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement