जाइडस कैडिला का शुद्घ लाभ 41 प्रतिशत बढ़ा

Published by
बीएस संवाददाता
Last Updated- December 12, 2022 | 8:41 AM IST

भारतीय व्यवसाय में दो अंक की वृद्घि की मदद से अहमदाबाद की दवा निर्माता कैडिला हेल्थकेयर लिमिटेड (जाइडस कैडिला) का समेकित शुद्घ लाभ दिसंबर तिमाही में 41 प्रतिशत तक बढ़कर 527.2करोड़ रुपये हो गया।
कंपनी का समेकित शुद्घ लाभ पिछले साल की समान अवधि में 373.9 करोड़ रुपये था। परिचालन से समेकित राजस्व वित्त वर्ष 2021 की तीसरी तिमाही में 6.20 प्रतिशत तक बढ़कर 3,753.7 करोड़ रुपये रहा, जो वित्त वर्ष 2020 की तीसरी तिमाही में 3,534.5 करोड़ रुपये था।
भारत में कंपनी के व्यवसाय में ह्यमेन हेल्थ फॉर्मूलेशन, कंज्यूमर वेलनेस और एनिमल हेल्थ खंडों के लिए तिमाही के दौरान 20 प्रतिशत की वृद्घि के साथ 1,643 करोड़ रुपये दर्ज किया गया। इसमें भारत में कंपनी के लिए ह्यमेन हेल्थ फॉर्मूलेशन व्यवसाय 21 प्रतिशत तक बढ़ा, जबकि कंज्यूमर वेलनेस और एनिमल हेल्थ व्यवसायों में सालाना आधार पर 16 और 17 प्रतिशत की वृद्घि दर्ज की गई।
हालांकि जाइडस कैडिला के अमेरिकी फॉर्मूलेशन व्यवसाय में तिमाही के दौरान सालाना आधार पर चार प्रतिशत की कमजोरी दर्ज की गई और इस व्यवसाय का राजस्व 1,603 करोड़ रुपये रहा, जबकि पिछले साल की समान तिमाही में यह 1,675 करोड़ रुपये था। तीसरी तिमाही में यूएसएफडी के समक्ष जाइडस ने 10 अतिरिक्त एब्रिविएटेड न्यू ड्रग एप्लीकेशन (एएनडीए) फाइल किए, जिसके साथ ही कुल एएनडीए आवेदनों की संख्या बढ़कर 410 हो गई, जबकि उसे 9 नए दवा उत्पादों की मंजूरी मिलीं।

First Published : February 5, 2021 | 11:29 PM IST