अल्ट्राटेक सीमेंट का लाभ घटा

Published by
बीएस संवाददाता
Last Updated- December 15, 2022 | 4:09 AM IST

आदित्य बिड़ला समूह की अल्ट्राटेक सीमेंट लिमिटेड ने मंगलवार को बताया कि जून 2020 को समाप्त पहली तिमाही में उसका एकीकृत शुद्ध मुनाफा 37.84 फीसदी घटकर 796.31 करोड़ रुपये रहा।
कंपनी ने एक साल पहले अप्रैल-जून तिमाही में 1,281.27 करोड़ रुपये का शुद्ध मुनाफा अर्जित किया था। समीक्षाधीन तिमाही के दौरान कंपनी की परिचालन आय 33.15 फीसदी घटकर 7,633.75 करोड़ रुपये रह गई, जो पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में 11,419.74 करोड़ रुपये थी। कंपनी ने एक बयान में कहा, ब्याज, मूल्यह्रास और कर से पहले का मुनाफा पिछले वर्ष की इसी अवधि के 3,084 करोड़ रुपये के मुकाबले घटकर इस बार 2,353 करोड़ रुपये रहा। जून में समाप्त तिमाही में अल्ट्राटेक सीमेंट का कुल खर्च 31.70 फीसदी घटकर 6,598.37 करोड़ रुपये रह गया, जो एक साल पहले की समान तिमाही में 9,661.72 करोड़ ररुपये था। कंपनी के मुताबिक तिमाही के दौरान मात्रा के हिसाब से कारोबार में 22 फीसदी की गिरावट देखी गई।

First Published : July 29, 2020 | 12:15 AM IST