टीवीएस की बिक्री में 4 फीसदी की तेजी

Published by
बीएस संवाददाता
Last Updated- December 10, 2022 | 10:25 PM IST

टीवीएस मोटर कंपनी की बिक्री में मार्च के दौरान चार फीसदी का इजाफा हुआ।
कंपनी ने इस महीने 1,21,988 गाड़ियां बेचीं, जबकि पिछले साल की समान अवधि में यह आंकड़ा 1,17,045 का था।
कंपनी ने कहा कि इसकी बिक्री की संख्या में बढ़ोतरी खास तौर से स्कूटर की वजह से हुई जिसमें 44 फीसदी की बढ़ोतरी हुई। मार्च के दौरान 22,975 स्कूटरों की बिक्री हुई जबकि पिछले साल की समान अवधि मे 15,942 स्कूटरों की बिक्री हुई थी।
दोपहिया वाहनों के निर्यात में 25 फीसदी का इजाफा हुआ। वित्त वर्ष 2008-09 के अंतिम महीने में 16,340 वाहनों का निर्यात हुआ, जबकि पिछले साल की समान अवधि में 13,070 वाहनों का निर्यात हुआ था।

First Published : April 1, 2009 | 5:56 PM IST