दिवालियापन से बचाने की गुहार लगाएगा ट्रिब्यून

Published by
बीएस संवाददाता
Last Updated- December 08, 2022 | 8:01 AM IST

अमेरिका के अग्रणी मीडिया हाउस ट्रिब्यून तीसरी तिमाही में भारी घाटा दर्ज करने के बाद दिवालियापन से बचाने की गुहार लगा सकता है।


खबरों के मुताबिक ट्रिब्यून के साथ ही अमेरिका के कुछ बड़े अखबारों का भविष्य खतरे में पड़ सकता है। शिकागो ट्रिब्यून और लॉस एंजिल्स टाइम्स का स्वामित्व ट्रिब्यून के पास है।

फाइनैंशियल टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक ट्रिब्यून दिवालियापन से बचने के लिए दरख्वास्त पेश करने वाला है।

रिपोर्ट के अनुसार मीडिया हाउस ने शिकागो दैनिक को बताया है कि यह अनिश्चितता एवं मुश्किलों भरा माहौल है। हमने कोई निर्णय नहीं किया है।

First Published : December 8, 2008 | 10:44 PM IST