टेक महिंद्रा, एल ऐंड टी और स्पाइस लगाएगी सत्यम के लिए बोली

Published by
बीएस संवाददाता
Last Updated- December 10, 2022 | 7:38 PM IST

दूरसंचार साफ्टवेयर कंपनी टेक महिंद्रा ने आज कहा कि उसने सत्यम कंप्यूटर सर्विसेज की बोली प्रक्रिया में भाग लेने के लिए रूचि पत्र दाखिल किया है।
कंपनी के बयान में कहा गया है कि प्रस्ताव के लिए आग्रह ‘आर एफ पी’ मिलने पर कंपनी अगले कदम पर विचार करेगी।
ईओआई पंजीबध्द करने का मतलब यह नहीं कि कंपनी अंतिम बोली प्रक्रिया में आवश्यक रूप से भाग लेगी। कई और कंपनियों के भी इस प्रक्रिया में भाग लेने की संभावना है।
वहीं दूसरी ओर, इंजीनियरिंग एवं निर्माण क्षेत्र की अग्रणी कंपनी लार्सन ऐंड टुब्रो ने भी सत्यम कंप्यूटर्स सर्विसेज की बोली प्रक्रिया में भाग लेने के पंजीकृत कराया है, इस बाबत कंपनी के प्रवक्ता ने जानकारी दी।
संभावित बोलीदाताओं के लिए सत्यम द्वारा पंजीकरण गुरुवार को बंद किया जा रहा है। देश के सबसे बड़े कार्पोरेट घोटाले में नाम आने के बाद सत्यम कंप्यूटर्स को संकट से बाहर निकालने के लिए इसकी 51 फीसदी हिस्सेदारी को निविदा के तहत बेचा जा रहा है। इस बीच खबर है कि स्पाइस कारपोरेशन ने भी सत्यम कंप्यूटर के अधिग्रहण में भाग लेने के लिए रूचि पत्र दाखिल किया है।

First Published : March 12, 2009 | 5:45 PM IST