दुपहिया वाहन निर्माता कंपनी सुजुकी मोटरसाइकिल इंडिया ने मार्च में बिक्री में 38 फीसदी का इजाफा दर्ज किया।
इस दौरान कंपनी ने 12,343 इकाई वाहनों की बिक्री की, जो पिछले साल की समान अवधि में 8916 थी।
कंपनी ने कहा कि बिक्री में इजाफे की मुख्य वजह जीएस150आर मॉडल की जबर्दस्त मांग रही।
कंपनी के उपाध्यक्ष (सेल्स और मार्केटिंग) अतुल गुप्ता ने कहा, ‘जीएस150आर को लोगों ने खूब पसंद किया और यह मॉडल अभी भी काफी बेहतर प्रदर्शन कर रही है। एक्सेस 125 भी अच्छा प्रदर्शन कर रही है।’