स्टार्ट-अप

भारत में पेशेवरों के लिए Zepto सबसे पसंदीदा स्टार्टअप: LinkedIn Ranking

कर्मचारी की संख्या में इजाफा, नौकरी चाहने वालों की रुचि, कंपनी तथा उसके कर्मचारियों के बीच जुड़ाव के मामले में जेप्टो अग्रणी स्टार्टअप के रूप में उभरा हैं।

Published by
भाषा   
Last Updated- September 27, 2023 | 12:23 PM IST

ई-वाणिज्य मंच जेप्टो (Zepto) पेशेवरों के पसंदीदा कार्यस्थल के मामले में भारत में शीर्ष स्टार्टअप के रूप में उभरा है। कामकाजी पेशेवरों से जुड़े मंच लिंक्डइन ने बुधवार को ‘शीर्ष 25 भारतीय स्टार्टअप सूची’ जारी की। इसमें उन उभरती कंपनियों को शामिल किया गया है जहां पेशेवर काम करना चाहते हैं।

इस सूची में जेप्टो के बाद ई-किराना ऐप, ईवी कैब एग्रीगेटर ब्लूस्मार्ट, फिनटेक कंपनी डिट्टो इंश्योरेंस, ऑडियो ओटीटी मंच पॉकेट एफएम और स्काईरूट एयरोस्पेस शामिल हैं। यह सूची लिंक्डइन के डेटा पर आधारित है।

यह भी पढ़ें : सरकार से मान्यता प्राप्त स्टार्टअप की संख्या एक लाख के पार

कर्मचारी की संख्या में इजाफा, नौकरी चाहने वालों की रुचि, कंपनी तथा उसके कर्मचारियों के बीच जुड़ाव के मामले में जेप्टो अग्रणी स्टार्टअप के रूप में उभरा हैं। पिछले साल वह चौथे स्थान पर था।

लिंक्डइन इंडिया की संपादकीय प्रमुख एवं करियर विशेषज्ञ निराजिता बनर्जी ने कहा, ‘‘ यह वास्तव में उल्लेखनीय है कि इस वर्ष की सूची में शामिल 20 स्टार्टअप में से 14 ने पहली बार इस सूची में जगह बनाई हैं, जो भारत के स्टार्टअप क्षेत्र में नवाचार की अपार संभावनाओं तथा बेहतरीन गति को रेखांकित करता है।’’

First Published : September 27, 2023 | 12:23 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)