सीमेंस ने की अपने दो कारखानों में कार्यदिवस में कटौती

Published by
बीएस संवाददाता
Last Updated- December 10, 2022 | 7:38 PM IST

इलेक्ट्रानिक्स कंपनी सीमेंस ने अनावश्यक माल जमा होने से बचने के लिए अपने दो स्विचगेयर कारखानों में साप्ताहिक कार्यदिवस को घटा दिया है।
सीमेंस ने बंबई स्टाक एक्सचेंज को आज सूचित किया कंपनी ने औरंगबाद और कलवा, ठाणे के समीप स्थित अपने स्विचगेयर कारखानों में अस्थाई रूप से कार्यदिवस को घटा दिया है। इसका मकसद अनावश्यक माल जमा होने से बचना है।
कंपनी के अनुसार इन कारखानों में सप्ताह में तीन से चार दिन काम होगा। इसके अलावा ऊर्जा क्षेत्र के कुछ कारखानों में भी कार्यदिवस में कटौती की जाएगी।

First Published : March 12, 2009 | 4:24 PM IST