सत्यम कंप्यूटर सर्विसेज लिमिटेड ने मंगलवार को यह घोषणा की है कि उसने न्यूयॉर्क स्टॉक एक्सचेंज यूरोनेक्स्ट से खुद के अमेरिकी डिपोजिटरी शेयर (एडीएस) को सूची से हटाने के लिए एक आवेदन दिया है।
कंपनी ने कहा, ‘यूरोनेक्स्ट एम्सटर्डम में कंपनी के सूचीबद्ध होने से होने वाले फायदे और घाटे का आकलन करने के बाद कंपनी के निदेशक मंडल ने इस बाजार नियामक से हटने का निर्णय लिया है।’
इसके बाद भी न्यूयॉर्क स्टॉक एक्सचेंज, न्यूयॉर्क में कारोबार जारी रहेगा। कंपनी के इक्विटी शेयर बंबई स्टॉक एक्सचेंज और नैशनल स्टॉक एक्सचेंज में भी सूचीबद्ध रहेंगे।