संजय बहल आरकॉम डीटीएच के सीईओ

Published by
बीएस संवाददाता
Last Updated- December 10, 2022 | 10:43 PM IST

अनिल अंबानी की कंपनी रिलायंस कम्युनिकेशंस ने कंपनी के डीटीएच एवं आईपीटीवी परिचालन के लिए संजय बहल को मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) नियुक्त किया है। 
कंपनी की ओर से जारी बयान में यह जानकारी दी गई है। इससे पहले बहल अनिल धीरू भाई अंबानी समूह (एडीएजी) की कंपनी के समूह प्रमुख ब्रांड एवं विपणन परिचालन के प्रमुख की जिम्मेदारी संभाल रहे थे। 
बहल की नियुक्ति ऐसे समय हुई है जब डीटीएच परिचालक ने अगले एक साल के भीतर अपने ग्राहकों का आधार बढ़ाकर दोगुना कर 30 लाख करने की योजना बनाई है।
इसके साथ ही कंपनी अपने चैनलों की संख्या 200 से बढ़ाकर 400 करने पर भी विचार कर रही है। आरकॉम से पहले बहल नोकिया के इंडिया आपरेशंस के विपणन प्रमुख थे।

First Published : April 2, 2009 | 9:49 PM IST