जैविक ईंधन प्रौद्योगिकी प्रदाता कंपनी प्राज इंडस्ट्रीज को अमेरिका स्थित रेंज फ्यूअल की ओर से ईंधन प्रसंस्करण उपकरण की आपूर्ति के लिए 20 करोड़ रुपये का ऑर्डर मिला है।
कंपनी ने बंबई स्टॉक एक्सचेंज को उक्त जानकारी दी। रेंज फ्यूअल निजी तौर पर वैकल्पिक ग्रीन ईंधन के उपाय तलाश रही है।