केजी-डी 6 ब्लॉक से आरआईएल का गैस उत्पादन शुरू

Published by
बीएस संवाददाता
Last Updated- December 10, 2022 | 10:34 PM IST

रिलायंस इंडस्ट्रीज (आरआईएल) ने कृष्णा गोदावरी बेसिन के केजी- डी 6 ब्लॉक के धीरूभाई 1 और धीरूभाई 3 डिस्कवरी से गैस का उत्पादन शुरू कर दिया है।
इस घटनाक्रम से जुड़े एक सूत्र ने बताया कि प्राकृतिक गैस का उत्पादन बुधवार शाम 5 बजे शुरू हुआ और गैस आंध्र प्रदेश के काकीनाड़ा जिले में स्थित गाडीमोगा इकाई में आज सुबह पहुंचनी शुरू हो गई।
उन्होंने कहा कि सी-बेड से ऑनशोर इकाई तक गैस पहुंचने में 13 से 14 घंटे लगे। कंपनी के एक प्रवक्ता ने गैस उत्पादन शुरू होने की पुष्टि की लेकिन विस्तृत ब्यौरा नहीं दिया।

First Published : April 2, 2009 | 12:57 PM IST