रेलिगेयर ने माइलस्टोन से मिलाया हाथ

Published by
बीएस संवाददाता
Last Updated- December 10, 2022 | 11:35 PM IST

रेलिगेयर एंटरप्राइजेज लि. की पूर्ण स्वामित्व वाली कंपनी रेलिगेयर कैपिटल वेंचर लि. ने माइलस्टोन कैपिटल के साथ मिलकर एक संयुक्त उद्यम कंपनी लगाने का ऐलान किया है।
इसके तहत 600 करोड़ रुपये के स्वास्थ्य और शिक्षा फंड का प्रबंधन किया जाएगा, जिसे घरेलू बाजार से उगाहया जाएगा।
रेलिगेयर के सीईओ और एमडी सुनील गोदवाणी ने बताया कि, ‘आज रेलिगेयर वित्तीय सेवाओं के हर क्षेत्र में उतर रही है। हम परिसंपत्ति प्रबंधन के बाजार के बड़े हिस्से पर कब्जा जमाना चाहते हैं।’

First Published : April 8, 2009 | 3:00 PM IST