अनिल धीरूभाई अंबानी समूह की रिलायंस इन्फ्रास्ट्रक्चर ने खुले बाजार से 127.38 करोड़ रुपये में 25 लाख शेयरों की पुनर्खरीद पूरी की है।
रिलायंस इन्फ्रा ने बीएसई को बताया कि शेयरों की पुनर्खरीद की दूसरी खेप में 7 अप्रैल तक 25 लाख शेयरों की पुनर्खरीद का कार्य पूरा किया है।
कंपनी ने कहा कि 8 अप्रैल 2009 के बाद वह पुनर्खरीद के अंतर्गत शेयरों की खरीद का आदेश नहीं देगी।