आरकॉम ने लॉन्च की वायरलेस ब्रॉडब्रैंड सेवा

Published by
बीएस संवाददाता
Last Updated- December 10, 2022 | 7:54 PM IST

रिलायंस कम्युनिकेशंस ने गुरुवार को सीडीएमए तकनीक पर आधारित वायरलेस ब्रॉडबैंड सेवा ‘रिलायंस नेटकनेक्ट ब्रॉडबैंड प्लस’ लॉन्च की।
इस सेवा की डाउनलिंक गति 3.1 एमबीपीएस और अपलिंक गति 1.8 एमबीपीएस होगी। कंपनी का दावा है कि यह बाजार में मौजूद किसी वायरलेस ब्रॉडबैंड सेवा से यह तेज है।
आरकॉम अध्यक्ष महेश प्रसाद ने बताया कि भारत में दुनिया का सबसे कम ब्रॉडबैंड प्रसार है। इसकी वजह तार के जरिए मिलने वाली इंटरनेट सुविधाएं है।
खराब बुनियादी सुविधाएं और कनेक्शन लेने में लगने वाले वक्त के चलते इसका सुस्त प्रसार हो रहा है।
प्रसाद के मुताबिक रिलायंस की वायरलेस ब्रॉडबैंड सुविधा देश में ब्रॉडबैंड का प्रसार बढ़ाने में मदद करेगा। यह सेवा सीडीएमए 1एक्स तकनीक के जरिए फिलहाल देश के 35 शहरों में उपलब्ध कराई जाएगी।
आरकॉम ने चीन की दो कंपनियों हुवावेई टेक्ोलॉजिज और ोडटीई कॉरपोरेशन को प्लग-ऐंड-प्ले यूएसबी मोडम बनाने का ठेका दिया था। इस मोडम के जरिए ही वायरलेस इंटरनेट सुविधा का लाभ उठाया जा सकेगा।

First Published : March 12, 2009 | 11:15 PM IST