फिलिप्स की नई रणनीति

Published by
बीएस संवाददाता
Last Updated- December 10, 2022 | 8:18 PM IST

इलेक्ट्रॉनिक्स और बिजली उपकरण बनाने वाल कंपनी फिलिप्स इलेक्ट्रॉनिक्स अपने कारोबार के विस्तार के लिए नई योजना बना रही है।
इसके तहत कंपनी हेल्थकेयर प्रोडक्ट बाजार पर ध्यान केंद्रित करेगी। कंपनी की योजना है कि वह छोटे उपकरणों पर ध्यान केंद्रित करेगी, साथ ही ग्रामीण बाजारों में अपनी पैठ बनाएगी।
कंपनी का मानना है कि मंदी के बावजूद ग्रामीण इलाकों के लोगों की क्रयशक्ति कम नहीं हुई है। फिलिप्स के मुख्य विपणन अधिकारी विवेक शर्मा ने बताया कि मंदी के चलते लोग लक्जरी समानों की खरीदारी से परहेज कर रहे हैं, लेकिन छोटे उपकरणों की मांग बढ़ी है।
यही वजह है कि कंपनी इस सेगमेंट पर ध्यान देने की तैयारी कर रही है। शर्मा का कहना है कि वाटर प्योरीफायर, जूसर, फूड प्रोसेसर को अब लोग स्वास्थ्य की दृष्टि से खरीद रहे हैं। यही वजह है कि कंपनी इस ओर ध्यान दे रही है और इस सेगमेंट में विस्तार की तैयारी कर रही है।

First Published : March 18, 2009 | 4:00 PM IST