12-13 फीसदी की दर से विकास करेगा दवा उद्योग

Published by
बीएस संवाददाता
Last Updated- December 10, 2022 | 8:37 PM IST

वैश्विक आर्थिक मंदी के दौर में भारतीय दवा उद्योग वर्ष 2009 में 12 से13 फीसदी की वृध्दि दर हासिल करेगा। 
शोध कंपनी ओआरजी आईएमएस रिसर्च के प्रबंध निदेशक समीर सावकुर ने बताया कि वर्ष 2009 में भारतीय दवा उद्योग की वृध्दि दर 12-13 फीसदी रहेगी। पूर्व में 14 से15 फीसदी की वृध्दि दर का अनुमान व्यक्त किया गया था।
आईएमएस हेल्थ के अध्यक्ष (यूरोप) ग्राहम लेविस ने कहा कि विश्व के दवा उद्योग में पिछले पांच साल से गिरावट जारी है लेकिन भारत में इसका असर बहुत कम है। यहां की वृध्दि दर दो अंको में हो रही है। 
लेविस ने कहा कि बड़े पैमाने पर विश्व के दवा उद्योग का पुनर्गठन हो रहा है। जहां छोटी दवा कंपनियां नकदी की कमी से जूझ रही हैं वहीं बड़ी कंपनियां एक दूसरें में विलय कर रही हैं। भारतीय दवा उद्योग में पिछले साल 10 फीसदी से अधिक की वृध्दि दर दर्ज की गई थी।

First Published : March 19, 2009 | 4:30 PM IST